KAIMGANJ NEWS-ऐसी अव्यवस्था से जुड़ा वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, जो दर्शा रहा बदहाली की तस्वीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद18 जून2024
सरकारी अस्पताल कायमगंज की बेहाल व्यवस्था को दर्शाता हुआl यहां भर्ती मरीज के तीमारदार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीमारदार को कहते सुना जा रहा है कि वह अपने दो संबंधियों को उपचार के लिए गंभीर रूप से झुलस जाने की हालत में यहां लाया था । जिन्हें भर्ती कर लिया गया । लेकिन इलाज में प्रयोग होने वाली दवाइयां उसे बाहर से लानी पड़ रही हैं l इस सरकारी अस्पताल में बाहर की दवाईयां मरीजों को कैसे लिखी जाती है और वह किस तरह से महंगी दवाईयां खरीदने को मजबूर होते है। जिसकी सच्चाई वायरल वीडियों में साफ – साफ देखी और सुनी जा रही है । यह वीडियों सरकारी अस्पताल में आने वाले कंपिल के एक तीमारदार का बताया जा रहा है। हांलांकि -द एंड टाइम्स न्यूज – इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता । पुष्टि तो निष्पक्ष जांच से ही हो सकती है । फिर भी वीडियो को लेकर जो दृश्य उजागर हो रहा है । उससे तो स्वास्थ विभाग की कारगुजारी स्पष्ट हो ही रही है । वायरल वीडियों में तीमारदार यह कह रहा है कि डाक्टर ने बाहर मेडिकल से लाने के लिए महंगी दवाईयां लिख दी। करीब 3 से 4 हजार की दवाईयां अब – तक ला चुके हैं। उसका कहना है वह अपने रिश्तेदार कंपिल निवासी राम व राहुल को लेकर आया। वे दोनों गैस सिलेंडर की आग से झुलस गए थे। सरकारी अस्पताल में इसलिए लाए थे कि उनके पास रुपए नहीं थे। गरीब है। लेकिन यहां तो ऐसा कुछ नहीं है। डाक्टर महंगी दवाईयां लिख रहे है। वायरल वीडियों में तीमारदार यह भी कह रहा है डाक्टर ने एक इजेक्शन लिखा जो कायमगंज के किसी मेडिकल स्टोर पर नहीं मिला। सिर्फ एक ही मेडिकल पर मिला। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे है किअब तो स्वास्थ विभाग ही बता सकता.है कि आखिर दवाइयां बाहर से लाने के लिए क्यों लिखी जा रही हैं । खैर कुछ भी हो किन्तु सरकारी दावों की वायरल वीडियो पोल तो खोलता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct