KAIMGANJ NEWS छतरपुर से मथुरा जा रही धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र बनाने की यात्रा रैली का विरोध

Picsart 25 11 13 14 35 59 401

KAIMGANJ NEWS -भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला बनाकर किया फूंकने का प्रयास ,मौके पर पहुंची पुलिस ने नहीं फूंकने दिया पुतला
, -भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत संविधान से चलेगा हिंदू अथवा किसी अन्य नाम से राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर से उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थल मथुरा तक एक रैली लेकर जा रहे हैं ।उनका कहना है कि उनके इस आयोजन का मतलब देशवासियों को हिंदू राष्ट्र बनाने के नाम पर संगठित एवं जागरूक करना है ।जिसका कड़ा विरोध कई स्तर से हो रहा है ।आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर में भीम आर्मी द्वारा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी । पुलला लेकर जब भीम आर्मी कार्यकर्ता निश्चित किए गए स्थान पर पहुंचे । कड़ा विरोध करते हुए कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे । पुतला दहन की तैयारी ही थी कि तब तक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलला भीम आर्मी वालों से छीनकर अपने कब्जे में ले लिया ।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि धीरेंद्र शास्त्री एक यात्रा रैली निकाल रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करें इसके विरोध में तमाम भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला बनाकर थूकने का प्रयास किया है । उनका कहना था कि भारत संवैधानिक व्यवस्था वाला देश है । हमारा संविधान ही सबको बराबरी का अधिकार देता है । यही हमारे राष्ट्र की महानता एवं पहचान है । इसलिए हम लोगों को इसके आलावा चाहे हिन्दू राष्ट्र की बात की जाए अथवा किसी और की दूसरा कुछ भी स्वीकार नहीं है । भीम आर्मी कार्यकर्ता धीरेन्द्र शास्त्री की मांग का कड़ा विरोध कर रहे थे । यात्रा रैली को उद्देश्य हीन एवं फूट डालने बाली बता वे इस पर रोक लगाने की भी जरूरत बता रहे थे । फिलहाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल खान ने पुतला कब्जे में लेकर फूंकने नहीं दिया । पुतला दहन के लिए भीम आर्मी कार्यकर्ता रघुवीर, सादिक खां , अमरकान्त , रवि जाटव, बृजेश जाटव , जैमी जाटव, सचिन जाटव आदि अन्य और कुछ लोग एकत्र हो दहन का प्रयास कर रहे थे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes