KAIMGANJ NEWS राज्य पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक ने लगाए गए आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS -आरोप लगाने वाले किसान नेताओं की नियत पर संदेह व्यक्त कर सम्मानित शिक्षक ने उन्हें कानूनी नोटिस देने की बात कहते हुए प्रशासन से फ्रूट फैक्ट्री की जमीन पैमाइश कराने की स्वंय की मांग
-लगाया आरोप कि यह लोग किसान संगठन की आड में ब्लैकमेलिंग कर विद्यालय से गुंडा टैक्स की तर्ज पर वसूली करने के प्रयास में धरना प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के निकट स्थित ग्राम झब्बूपुर के पास भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश संगठन के पदाधिकारी कुछ मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं । उन्होंने उपजिलाधिकारी कायमगंज को बीते दिन ज्ञापन सौंप कर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक अनिल कुमार गंगवार पर कई गंभीर आरोप लगा दिए । साथ ही उन्होंने जांच की मांग भी की, जब इस प्रकरण का पता सम्मान प्राप्त शिक्षक अनिल कुमार गंगवार को चला तो उन्होंने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोप कोई भी लगा सकता है । मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं । वह केवल झूठ का पुलिंदा हैं, और स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस फ्रूट फैक्ट्री की जमीन पर मुझे भू -माफिया बताकर अवैध कब्जा करने की बात ज्ञापन में कही गई है वह पूरी तरह निराधार है । उन्होंने बताया कि फ्रूट फैक्ट्री वाली जमीन का नंबर गाटा संख्या 583 मि० है और इसका रखवा 0.8540 है बताया गया कि इस भूमि पर विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता हेतु कई बार पैमाइश की जा चुकी है यदि अवैध कब्जा होता तो उसी समय सबको पता चल जाता । किंतु फिर भी उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो इस फ्रूट फैक्ट्री की जमीन की पैमाइश करा ली जाए, मैं पूरा सहयोग करूंगा , यदि किंचित मात्र भी भूमि मेरे कब्जे में निकले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति में मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले इन तथा कथित किसान नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए।क्योंकि इन्होंने निराधारा आरोप लगाकर मेरे एक आदर्श शिक्षक के रूप में बनी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इसलिए यह आरोप लगाने वाले लोग मानहांनि करने के आरोपी हैं । श्री गंगवार ने स्पष्ट कहा कि किसान नेता गिरीश शाक्य व राजवीर सिंह विद्यालय से धन उगाही करना चाहते हैं , और धमकी दे कर कहते हैं कि रुपया नहीं दोगे तो तुम्हारे खिलाफ इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे । उन्होंने एसडीएम से अनुरोध कर कहा कि इन फर्जी किसान नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाए ।
= स्पष्ट की विद्यालय संचालन की स्थिति=
प्रधानाध्यापक आर्दश विद्यालय पितौरा श्री गंगवार ने बताया कि यह विद्यालय मान्यता प्राप्त है । जो प्रबंधकीय व्यवस्था से संचालित हैं । इसके तीन भाग हैं । क्लास एक से पांच तक मान्यता प्राप्त वित्त विहीन व्यवस्था है । कक्षा6 से8 तक मान्यता व सहायता प्राप्त है। 9 से कक्षा12 तक वित्तविहीन मान्यता प्राप्त है। प्रबन्ध कमेटी द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर छात्रों को शिक्षा देने का कार्य किया जाता है । मेरे द्वारा कभी भी कोई ऐशा कार्य न तो किया गया और ना ही किया जा रहा है जो नियम के विपरीत हो , और नहीं कभी किसी से अवैध शुल्क आदि की वसूली की गई है ।
= भू-माफिया का आरोप केवल इन किसान नेताओं के दिमाग की उपज के सिवाय कुछ नहीं है =
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री गंगवार ने कहा है कि मेरे ऊपर लगाया जा रहा भू माफिया का आरोप बेबुनियाद है , फ्रूट फैक्टरी जमीन की पैमाइस का मैं स्वंय पक्षधर हूँ । इसके अलावा स्पष्ट कर दूँ कि मेरे पास मेरी पैतृक संपत्ति के अलावा कोई दूसरी संपत्ति नहीं है । जिसकी किसी भी प्रकार से जांच कराई जा सकती है । उन्होंने कहा कि फिर भी इन किसान नेताओं ने आरोप लगाया जिन्हें भू – माफिया की परिभाषा तक शायद ज्ञात नहीं है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह तथाकथित किसान नेता मुझसे माह अप्रैल से ही गुंडा टैक्स वसूली के प्रयास में लगे हैं । इसलिए ऐशे फर्जी किसान नेताओं के विरुद्ध जांचकर कार्यवाही अवश्य ही की जानी चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes