शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Picsart 22 09 26 20 23 00 937

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 सितंबर 2022
भारतीय सनातन संस्कृत के अनुसार हर देवता का स्थान तथा महत्व एवं उसकी शक्तियां अलग-अलग मानी जाती हैं । लेकिन आदिशक्ति के रूप में मां के नौ स्वरुपों का पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ प्रथम दिन से ही पूजन अर्चन व आरती की जाती है। आज से नवरात्र का प्रथम दिन प्रारंभ हुआ । इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान बताया गया है। देवी भक्तों ने आज उन्हीं की आराधना आरती पूजन अर्चन करके मंगल कामना के लिए आशीष मांगा।
देवी भक्तों ने व्रत व उपवास धारण कर उपासना शुरू कर दी है। नगर तथा ग्रामीण, हर क्षेत्र के देवी भक्तों ने अपने घरों पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की स्थापना कर पूजा प्रारंभ कर दी। आज प्रातः से ही हाथों में पूजन का थाल- जिसमें धूप दीप अगरबत्ती कपूर चंदन रोरी चावल प्रसाद आदि पूजन सामग्री लेकर भक्तों का श्रद्धा का सैलाब देवी मंदिरों की ओर उमड पड़ा । प्रातः से ही महिलाएं तथा पुरुष ,बच्चे एवं युवा व युवतियां सभी पूजा के लिए बड़ी संख्या में कायमगंज नगर स्थित बड़ी देवी मंदिर घसिया चिलौली, मां फूलमती देवी मंदिर सधवाडा, शिवाला भवन गंगा दरवाजा, पानी टंकी रोड पटवन गली ,बजरिया स्थित लंगड़े बाबा मंदिर, कोतवाली गेट के पास बने देवी मंदिर, सहित नगर के मंदिरों में जाते दिखाई दिए । पूजा का क्रम प्रातः से शुरू हुआ और दोपहर को कुछ देर रुकने के बाद शाम होते- होते उससे पहले ही फिर शुरू हो गया। हर जगह सबसे अधिक संख्या में देवी पूजन के लिए देवी भक्ति गीत मधुर आवाज में गाती हुई महिलाएं पहुंच रही हैं। जहां वे माथा टेक कर पूजा के साथ मंगल कामना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं ।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे तथा बेटियां भी बहुत ही रुचि के साथ पूजन अर्चन करती हुई दिखाई दे रही हैं। ठीक इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रत्येक गांव में ,गांव की देवी या फिर जहां देवी मंदिर स्थापित है। हर जगह बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। धार्मिक स्थल कंपिल, शमशाबाद ,नवाबगंज ,अचरा खलवारा से लेकर सराय अगहत एवं पूरे जनपद में नवरात्र पर्व पूरी भक्ति भावना के साथ मनाया जा रहा है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes