कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2022
शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कायमगंज नगर स्थित बीएमडी कॉलेज की छात्राओं तथा छात्रों ने यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी एस सी द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम को गलत बताते हुए , विद्यालय प्राचार्य से अपनी कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन कराने हेतु यूनिवर्सिटी से समय रहते आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया था। वहां से निराशा हाथ लगने पर आक्रोशित छात्र तहसील परिसर पहुंचे थे । यहां भी उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए प्रशासन से कापियों को दोबारा जांचने की बात कही थी। इसी समय छात्र-छात्राओं ने साफ कर दिया था कि यदि उनकी जायज मांग जो उनके भविष्य से जुड़ी हुई है, नहीं मानी गई, तो बे 23 सितंबर से तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे। दिए गए समय के अनुसार किसी भी तरह की आवश्यक कार्यवाही न होती देख साथ ही प्रशासन स्तर से कोई ठोस आश्वासन ना मिलने की इस स्थिति में छात्र छात्राओं ने तहसील प्रांगण में अपना धरना प्रदर्शन पिछले दिन नारेबाजी के साथ शुरू कर दिया था। पूरे दिन धरना स्थल पर डटे रहे छात्र – छात्राओं को समझाने बुझाने एवं धरना समाप्त कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जय प्रकाश पाल, महिला उपनिरीक्षक के साथ तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने तहसीलदार को साथ लेकर धरनारत इन छात्र- छात्राओं से धरना समाप्त करने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस का कड़ा रुख सामने आते ही धरने पर बैठे छात्र- छात्राओं से नोकझोंक होने लगी। इसके बाद ढीले तेवर करते हुए पुलिस तथा अधिकारियों ने रात के समय सुरक्षा का वास्ता देकर समझाते बुझाते हुए छात्राओं को उनके घर जाने के लिए राजी कर लिया । लेकिन सवेरा होने के तुरंत बाद फिर दूसरे दिन सभी प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर पहुंच गए ।जहां आज दूसरे दिन तक उनका धरना प्रदर्शन जारी है।

ठीक इसी तरह भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पूर्व में कई बार ज्ञापन देकर प्रशासन का ध्यान स्थानीय तथा सीधे कृषकों से जुड़ी हुई समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की थी । लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान देना ही मुनासिब नहीं समझा । इसके बाद अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यगण तथा कुछ क्षेत्रीय किसान भी कल 23 सितंबर से दरी बिछाकर खाने पीने के लिए अपने खुद के साधनों से लंगर की व्यवस्था करते हुए, धरना प्रदर्शन पर उतर आए । 2 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा ऐसी समस्याएं जिनका समाधान जिला प्रशासन आसानी से कर सकता है। उन समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है और ना ही आंदोलनकारी किसानों से किसी सक्षम या जिम्मेदार अधिकारी ने आकर वार्ता की। जिसकी वजह से किसानों का गुस्सा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर समाचार लिखे जाने तक अडिग थे। धरना स्थल पर कृषक एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी तथा पुराने मजे हुए आंदोलनकारी राजाराम शर्मा, मुन्ना लाल सक्सेना, रागिव हुसैन खान ,सुनील कुमार दुबे ,रामदास बर्मा एडवोकेट, रामभरोसे पाल आदि बैठे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb