कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 नवंबर 2022
कायमगंज नगर के बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर कूड़ा डालने एवं दुकानों के आगे अतिक्रमण के मामले में उप जिलाधिकारी कायमगंज के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा दुकानदारों को 25 – 25 हजार रुपए जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। इसके उपरांत एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर अपना पक्ष भी रखा । ज्ञापन के बाद प्रदेश संयुक्त मंत्री नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कौशल , प्रदेश मंत्री / नगर महामंत्री अमित सेठ के अनुरोध पर तहसील सभागार में बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने जुर्माने के नोटिस, जो व्यापारियों के नाम जारी किए गए थे ।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को वापस लेने का आदेश दे दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि इस संबंध में किसी भी व्यापारी या दुकानदार पर कार्यवाही नहीं की जाएगी । प्रशासनिक अधिकारी द्वारा व्यापारी नेताओं की बात मान लेने के बाद नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं दूसरे पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों तथा दुकानदार भाइयों से अनुरोध करते हुए कहा है कि बे अपनी दुकान का सामान बाहर लगाकर न तो अतिक्रमण करें और न हीं कूड़ा उठने के बाद सड़क पर खुले में कूड़ा डालें। उनका कहना है कि व्यापारी तथा दुकानदार इस पर अवश्य ध्यान देंगे और बे सभी लोग स्वच्छता बनाए रखने में भी सहयोग करेंगे ।
एसडीएम द्वारा उनके प्रस्ताव को मान लेने पर नगर अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारी नेताओं ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अवसर पर युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ,विधानसभा क्षेत्र महामंत्री अरुण सक्सेना, मेडिकल एसोसिएशन से विवेक अग्रवाल , मनोज रस्तोगी, राजीव गुप्ता ,नीरज रस्तोगी मेडिकल वाले , सौरभ रस्तोगी ,राजाराम आर्य, हनी रस्तोगी ,संदीप रस्तोगी आदि व्यापारी नेता तथा संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
और पढें:-
-
युवती से छेड़छाड़ करने बाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
-
महिला को मारपीट कर घायल करने का आरोप
-
Kaimganj News: खोखा दुकानदार को पीटा शिकायत पुलिस से
-
व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं आयकर विभाग अधिकारियों ने बैठक कर एक दूसरे को सम्मानित करते हुए किया विचार-विमर्श
-
आयोजित बाल मेले में बच्चों ने दिया अपनी मेधा का परिचय

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct