KAIMGANJ NEWS मंदिर से प्रेम प्रसंग के चक्कर में गायब हुई युवती की बरामदगी तथा आरोपी दोनों युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाल से की वार्ता

Picsart 25 05 03 06 07 53 191

KAIMGANJ NEWS – इधर हिंदू महासभा ने भी 24 घंटे में बरामदगी और युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के एक मोहल्ले की निवासी युवती मंदिर में पूजा करने की कह कर घर से गायव हो गई थी । इस प्रकरण में युवती के पिता ने छपट्टी मोहल्ला निवासी तईयव मंसूरी व उसके साथी निहाल पर बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है । इस घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर युवती को बरामद कर युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गुरुवार रात हिंदू संगठनों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा। इनमें आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख दिनेश तोमर, बजरंग दल से प्रभात कश्यप व आकाश, आरएसएस पदाधिकारी जय किशन गुप्ता, भाजपा नेता देवेंद्र दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र से मुलाकात कर युवती की जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि युवती की शीघ्र बरामदगी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों संबंधियों और परिचितों के घर छापेमारी की जा रही है।
इधर अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सक्सेना ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द युवती को बरामद नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन करेगा। मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर जवाहरगंज सब्जी मंडी हिन्दू महासभा के नेता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां हिंदू नेता ने उन्हें सीओ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर युवती को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes