KAIMGANJ NEWS तंबाकू लोड कर हरियाणा प्रान्त के गोहाना ले जाई जा रही गाड़ी नायब तहसीलदार ने रोक कर जीएसटी अधिकारियों को सौंपी

Picsart 24 09 30 09 31 20 168

KAIMGANJ NEWS – चालक द्वारा दिखाए गए प्रपत्रों के मुताबिक कायमगंज से माल हरियाणा ले जाना था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तम्बाकू उत्पाद से अलग – अलग किस्मों के विभिन्न तरह के मूल्य वाला माल तैयार कर बाहर की मंडियों में भेजा जाता है । इस तरह अलग – अलग श्रेणियों में तैयार माल की किस्मों की माल के अनुसार कीमत भी भिन्न होने पर जीएसटी भी अधिकतम28 प्रतिशत तक निर्धारित है । वस यहीं से जीएसटी की चोरी का खेल भी शुरू होता है । तम्बाकू व्यापारी अधिक मूल्य के माल को कम मूल्य वाला कागजों में दिखाकर कर चोरी का प्रयास करते हैं । ऐसे मामले पहले से ही जांच के समय सामने आ चुके हैं । खैर जो भी हो किन्तु फिर एक मामला सामने आता दिखाई दिया ।

Picsart 24 09 30 09 33 31 400
जब रविबार देर शाम नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने कंपिल रोड पेट्रोल पंप एवं धर्म कांटे के पास से तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा। इसके बाद जीएसटी टीम के सुपुर्द कर दिया । मौके पर पहुंचे जीएसटी के अधिकारियों ने प्रपत्र एवं ट्रक चेक करते हुए उसे मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक गोहाना हरियाणा जा रहा था। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सूचना मिली कि कांपिल रोड पर ट्रक संख्या यूपी 83 बी टी 2469 तंबाकू लोड कर हरियाणा के गोहाना जा रहा है । जिसमें गाड़ी के कागजात पूरे नहीं है ।इस पर नायब तहसीलदार सक्रिय हो गए ,और उन्होंने कस्बा कंपिल के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं धर्म कांटे के पास से ट्रक को पकड़ लिया और उससे प्रपत्र मांगे ।जिस पर जनपद एटा थानाअलीगंज के गांव पहरा निवासी ट्रक चालक सुवोध ने प्रपत्र दिए।इसके बाद फोन द्वारा जीएसटी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।सहायक आयुक्त रामनरेश व अभिषेक मिश्रा , राम सेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे । टीम वाहन को मंडी ले आई। जहां वाहन को खुलवा कर देखा गया तो उसमें 120 बंडल में पैक तंबाकू मिली। सहायक आयुक्त ने बताया कि अभी तक उनके पास माल से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू गुप्ता इंटरप्राइजेज की बताई जा रही है । जांच की जा रही है । गाड़ी को मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया गया है । भौतिक सत्यापन के बाद यदि सही पाया गया तो ट्रक छोड़ दिया जायेगा अन्यथा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes