कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 सितंबर 20-22
आज शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए सांसद मुकेश राजपूत ने आयोजन की अध्यक्षता कर रहे, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति के साथ उपस्थित रह कर फरियादियों के की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का प्रयास किया। समाधान दिबस में प्राप्त180 शिकायती पत्रों में से 34 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंप दिए गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इजौर निवासी महिला साहबजादी पत्नी सलीम ने शिकायती पत्र देते हुए कहा की उसका पुत्र नईम करीब 12 साल पूर्व से घर से लापता है। काफी खोजबीन की लेकिन उसके पुत्र का आज तक कोई सुराग नहीं लग सका। उसने गांव के ही वसीम पुत्र तस्लीम शब्बीर पुत्र जाकिर शाह लतीफ पुत्र शब्बीर तथा सलीम पुत्र शाहिद आदि लोगों से दरवाजे पर लैट्रिन एवं गंदगी कराने के संबंध में लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिससे दोनों पक्षों की तरफ से थाना कोतवाली में एनसीआर दर्ज हुई थी। उक्त लड़ाई झगड़े के दौरान विपक्षी गण वसीम शब्बीर लतीफ सलीम शाहिद द्वारा यह कहा गया कि तेरे पुत्र नईम को हम लोगों ने ही गायब करवा कर ऐसी जगह काम पर बंधक मजदूर बनवा कर रखा है। जिसका तू जिसका कभी पता तक नहीं लगा पाएगी। महिला का कहना है कि उक्त लोगों ने धमकी दी है कि तेरा एक पुत्र गायब कर दिया है ।आज इतनी साल हो गई तूने क्या कर लिया। तेरे दूसरे पुत्र को भी गायब करा देंगे। वही शकुंतला देवी पत्नी कैलाश निवासी काशीराम कॉलोनी प्रांगण ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा की उसका पति गणपति काफी समय से घर नहीं आया है। पति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वह परिवार का भरण पोषण करने के लिए दूसरे के घरों में काम करके किसी तरह अपना गुजारा करती है। इस फरियादी ने कहा की उसका नाम आवंटित कांशी राम कॉलोनी सूची में होने के बावजूद भी अब तक उसे आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी राकेश शर्मा पुत्र मेवाराम ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा की गांव के चकरोड पर सत्य राम पुत्र रामचंद्र द्वारा 20 वर्षों से कब्जा किया गया है ।आम रास्ता पर ट्रैक्टर आदि कोई वाहन नहीं निकल सकता है। जिस वजह से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कब्जा हटाकर चकरोड को खुलवाया जाए। वहीं बरझला निवासी सीमा पत्नी दिनेश ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके सास-ससुर की मृत्यु हो चुकी है। उसकी गाटा संख्या 4 भूमि है। जिस पर मकान बनाने के लिए घेर खिंचा हुआ है।किंतु गांव के ही दबंग शेर सिंह पुत्र सिद्धार्थ धारा सिंह पुत्र सिद्धार्थ रूबी पत्नी शेर सिंह ने दबंगई के चलते अपनी टीन डाल दी है और उक्त जगह पर अवैध कब्जा कर लिया है । कब्जा छुड़ाया जाए। आज के तहसील दिवस में एडीएम के अलावा सांसद मुकेश राजपूत, एसडीएम संजय सिंह, सीओ सोहराब आलम, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल के अलावा थाना कंपिल थाना शमशाबाद थाना नवाबगंज के थानाध्यक्ष तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट जिपल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct