Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 फरवरी 2024
काल की क्रूर विडम्बना के चक्र का दु:खद नजारा उस समय देखने को मिला । जब एक मां ने अपने नवजात शिशु के रूप में बेटे को जन्म दिया और इसके कुछ ही देर बाद मां का दुखद अंत हो गया ।

वहां मौजूद सभी लोगों तथा मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा । हर आंख में आंसू और गले से आह भरी आवाज सुनाई देने लगी । यह दुखद घटना नगर से सटे मोहल्ला इंदिरा नगर की है । यहॉ के निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रसूता शिवानी ने पुत्र को जन्म दिया।
प्रसव के कुछ ही देर बाद शिवानी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे एक दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया ।
आनन फानन में परिजन प्रसूता शिवानी को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंचे । जहां ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉक्टर शोभित कुमार ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। शिवानी की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची । मृतका के पति योगेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और पत्नी ने संतान के रूप में पहली बार ही इस नवजात शिशु को जन्म दिया था । मृतक का महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया इसके बाद देर रात एक लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दिए है। दुःखी परिजन रोते – बिलखते शव लेकर अस्पताल से चले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun