Kaimganj Kampil news –कायमगंज / कंपिल/फर्रुखाबाद
प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बेटी की ससुराल पहुंचे पिता ने लगाया हत्या का आरोप । मामला थाना व कस्बा कपिल के मोहल्ला पट्टी मदारी का बताया जा रहा है । यहां के निवासी शिवम की 24 वर्षीय पत्नी लता की सोमवार को लगभग दिन के 1:00 बजे दुखद मौत हो गई । घटना की सूचना मोहल्ले वालों ने पुलिस तथा मृतका के मायके वालों को दी । सूचना पाकर क्षेत्राधिकार सोहराव आलम तथा थाना प्रभारी कंपिल अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी प्राप्त की । वही मौके पर पहुंचे जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी पिता वासुदेव ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने तीन बर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी की थी। ससुरालीजन दहेज के लिए आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे। सोमवार सुबह झगड़ा होने पर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की थी । जिससे उसके अंदरूनी चोटें आई और उसकी मौत हो गयी। जबकि मृतका के ससुर प्रेमचंद्र के अनुसार लता को पांच दिन पूर्व प्रसव हुआ था। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। सोमवार सुबह बहू लता की हालत बिगड़ गयी। इस पर आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । साथ ही इस मामले की जांच भी की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत का असली कारण क्या है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun