KAIMGANJ NEWS आयोजित थाना दिवस में अधिकतर सामने आए अबैध कब्जे के मामले

Picsart 24 08 10 17 52 43 388

KAIMGANJ NEWS – सभी शिकायतें निस्तारित करने के लिए गठित की गई पुलिस व राजस्व की टीमें

कंपिल – कायमगंज /फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2024
थाना कंपिल व कायमगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस अवसर पर कहीं जमीन पर अबैध कब्जे तो कहीं घर से ईंटें चुराने की शिकायतें प्राप्त हुई । शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस टीमों का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए।
कंपिल थाने में एसडीएम रवींद्र सिंह व सीओ जयसिंह परिहार की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। जहां राजस्व व अन्य से संबंधित 7 शिकायतें आई ।जिसमें टीमों को जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीष वर्मा समेत राजस्व कर्मी व एसओ मौजूद रहे। कायमगंज थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार सृजन कुमार की मौजूदगी में हुआ। फरियादियों में ज्योना के मजरा नगला कुम्हारी निवासी तेज सिंह ने फरियाद की और कहा कि उसके खेत में पेड़ खड़ा है जो बरसात में गिर गया था। उसे चार लोग काट कर ले गए। जब विरोध किया तो तमंचा लेकर दौड़े पड़े। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने लकड़ी वापस दिला दी और समझौता करा दिया। इसके बाद भी आरोपी वेबजह कोतवाली में शिकायत करते हैं। क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी कैलाश चंद्र, सतीश, राजपाल आदि ने शिकायत की कि उसकी गांव में जमीन है । जिस पर भूमाफिया बार बार कब्जा कर जानमाल की धमकी देते है। पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी रामजी दुबे ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका गांव में मकान है जबकि वह अन्य जगह रहते है। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके मकान व जगह पर कब्जा कर 50 हजार की ईंटें व दरवाजे निकाल लिए। इस पर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान तीन शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को जांच हेतु आवश्यक निर्देश दे सौंप दी गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes