KAIMGANJ NEWS संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत बेटे ने जताई हत्या की आशंका

Picsart 24 12 03 16 45 27 594

KAIMGANJ NEWS- मृतक अधेड़ पड़ोस के गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होने गया था

– आरोप है कि जब मृतक रामभजन 12-05 बजे तक गेस्ट हाऊस में थे तो 11-39वजे ही मौत की सूचना कैसे दी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पड़ोस के गांव स्थित गेस्ट हाउस में अपने भांजे की शादी में शरीक होने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक के बेटे ने अपने पिता की मौत को स्वाभाविक मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है ।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र ग्राम जिजपुरा निवासी 55 वर्षीय रामभजन पुत्र देवी दयाल बीती रात अपने घर से 9:00 बजे गांव से कुछ दूर पर स्थित गांव रायपुर में आई अपने भांजे की बारात में शामिल होने गया था । बताया गया है कि गांव के ही बलवीर ने मृतक राम भजन की पत्नी सुलेखा देवी के पास रात11 -39 बजे फोन किया और कहा कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। मृतक की पत्नी अपनी बेटी के घर दिल्ली गई हुई थी । वह आज सुबह ही सूचना पाकर घर पहुंची है। मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि सबसे पहले फोन गांव के ही बलवीर जो रिश्ते में चाचा लगते हैं ने मेरी मां के पास किया था । जबकि रायपुर गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे में जाकर देखा तो 12:05 बजे उसके पिता गेस्ट हाउस में मौजूद थे । परिजनों का आरोप है कि जब 12-05 बजे तक रामभजन गेस्ट हाउस में रहे । तो पहले से ही 11 -39 बजे घटना से पूर्व ही मौत की सूचना किस आधार पर दी गई । जिससे संदेह पैदा हो रहा है । जबकि कि उसके पिता गेस्ट हाउस से कुछ दूर पर पेड़ के नीचे सड़क किनारे पड़े हुए थे ।जिन्हें उठाकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है । वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । परिजनों का आरोप है कि मृतक रामभजन की किसी ने हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes