KAIMGANJ NEWS होली–ईद पर अमन का पैग़ाम, सुरक्षा पर सख़्त हिदायत

Picsart 26 03 02 06 36 52 300

KAIMGANJ NEWS सीसीटीवी–गार्ड अनिवार्य, जाम व बिजली पर भी प्रशासन सख़्त—पीस कमेटी बैठक में दो टूक
कायमगंज (फर्रुखाबाद):
आगामी होली और ईद के मद्देनज़र शांति, सौहार्द और सुरक्षा को लेकर रविवार को कायमगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की। उन्होंने व्यापारियों और नगरवासियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।
एएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाजारों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना और निजी चौकीदार रखना अब बेहद ज़रूरी है। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपेक्षा जताई। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति और त्योहारों के दौरान लगने वाले जाम की समस्या प्रमुखता से उठाई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों पर लटकते बिजली तारों पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आगजनी की कोई घटना न हो और आपूर्ति बाधित न पड़े। व्यापारियों ने बताया कि श्यामागेट क्षेत्र में सबसे बड़ी होली के दौरान विभाग द्वारा तार हटवाए जाने के बाद ही दहन किया जाता है।
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए व्यापारियों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और निजी सुरक्षा कर्मी रखें। व्यापारी नेताओं ने त्योहारों के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि जाम और अव्यवस्था से निजात मिल सके।
इस पर एएसपी ने कहा कि भले ही फोर्स की कुछ कमी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि होली और ईद प्यार, भाईचारे और मेल-मिलाप के त्योहार हैं—इन्हें मिलजुल कर मनाएं।
बैठक में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, आदेश अग्निहोत्री, अमित सेठ, सत्यनारायण वर्मा, मंसाराम गुप्ता,, सागर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, गौरव वर्मा और अजय शाक्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली–ईद पर अमन का पैग़ाम, सुरक्षा पर सख़्त हिदायत

KAIMGANJ NEWS सीसीटीवी–गार्ड अनिवार्य, जाम व बिजली पर भी प्रशासन सख़्त—पीस कमेटी बैठक में दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज-एटा मार्ग पर भीषण भिड़ंत, रोडवेज बसें आमने-सामने टकराईं

KAIMGANJ NEWS तीन यात्री गंभीर घायल, चालक की हालत नाजुक—लोहिया अस्पताल रेफर कायमगंज (फर्रुखाबाद): रविवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मुख्य चौराहे पर जोरदार टक्कर, श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार समेत आठ घायल, कालसेन मंदिर से लौटते वक्त मचा कोहराम कायमगंज[...]

World News

world news अमेरिकी–इजरायली हवाई हमले में सूबर्म लीडर खामेनेई की मौत; ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

World news तेहरान, ईरान — ईरानी सरकारी मीडिया ने आज आधिकारिक पुष्टि की है कि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पत्नी से चल रहे विवाद से क्षुब्ध पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – करीब चार दिन पहले नाराज पत्नी चली गई मायके – देर शाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS गायत्री विद्यापीठ में सजा ‘होली मेला’, नन्हे शेफ्स के जायके ने जीता दिल; पुखराज डागा ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

KAIMGANJ NEWS –मुख्य अतिथि: पुखराज डागा एवं अरुणा डागा (ट्रस्टी, कंपिल जैन मंदिर ​संयोजन: प्रधानाचार्य[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes