Kaimganj news –टार्च की रोशनी में प्रसव मामले में डिप्टी सीएम के संज्ञान में लेने के बाद मचा हुआ था हड़कंप
–देर शाम की गई कार्रवाई ,चिकित्सा अधीक्षक सरवर इकबाल का किया गया ट्रांसफर भेजा गया पुलिस लाइन अस्पताल
कायमगंज। फर्रुखाबाद 22 जून 2023
कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब सुरक्षा गार्ड स्ट्रेचर पर दवाईया ढोते नजर आ रहे है। इधर टार्च की रोशनी में प्रसव के मामले में डिप्टी सीएम के संज्ञान में लेने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। इसके बाद देर शाम चिकित्सा अधीक्षक कायमगंज सरवर इकबाल का ट्रांसफर पुलिस लाइन अस्पताल के लिए कर दिया गया वही अब कायमगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन सिंह होंगे। सीएचसी अस्पताल का हाल बेहद बुरा है। व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को सीएचसी में गार्ड स्ट्रेचर पर दवा ले जाते देखे गए। जिसका वीडियो व फोटो वायरल हो गया। सवाल यह है यह सुरक्षा गार्ड की डयूटी कहां पर है, लेकिन गार्ड से इस तरह के कार्य कराए जा रहे है। अस्पताल में एजेंसी द्वारा आठ गार्ड रखे गए है। जो दो शिफ्टो में डयूटी करते है। उनसे सीएचसी प्रशासन अन्य कार्य करवा रहा है। जबकि वह अपनी डयूटी नहीं कर पा रहे है। अस्पताल गेट पर बीते माह में कई बाइके चोरी हो चुकी है। इसके अलावा जाम की भी समस्या बनी रहती है। वही गार्ड मरीजों का इलाज भी करते नजर आते हैं। इधर बीते दिनों सीएचसी में टार्च की रोशनी में प्रसव कराए जाने का मामला डिप्टी सीएम के संज्ञान में लेने के बाद स्वास्थ महकमे में हडकंप मचा हुआ था। डिप्टी सीएम ने इस मामले में संबंधित को चेतावनी के साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए थे। उन्होंने सीएमओ से साफ कहा है जन सामान्य के स्वास्थ के साथ किसी भी सूरत में खिलबाड़ नहीं किया जाने दिया जाएगा। कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके उपेक्षा आज असर देखने को मिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ सरवर इकबाल का देर शाम ट्रांसफर पुलिस लाइन अस्पताल के लिए कर दिया गया वहीं अब कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन सिंह होंगे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun