KAIMGANJ NEWS कायमगंज : –
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव से कुछ दूरी पर उसके खेत मे गेहूं की फसल ख़डी है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसके खेत की मेड़ काटकर खडी फसल को उजाडने का प्रयास किया । पता लगने पर जब विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए । पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्रवाही का आश्वासन दिया है।
बकरी चोरी की शिकायत पुलिस से
कायमगंज : ।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भैसरी निवासी रामसरन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार देर शाम कटरी क्षेत्र में बकरियां चरा रहा था। पड़ोसी गांव का निवासी एक युवक उसकी एक बकरी जबरदस्ती उठा ले गया। रात अधिक होने के चलते वह आरोपी के घर शिकायत करने नहीं पहुंच सका। शनिवार सुवह वह पड़ोसी गांव निवासी युवक के घर शिकायत करने गया तो युवक व उसके परिवार वाले गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए । पीडित बकरी पालक को पुलिस ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है ।
=
महिला ने गाली गलौज करने का आरोप लगा की शिकायत
कायमगंज : –
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बादाम नगला निवासी अगरवती ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि पड़ोसी गांव के निवासी 4-5 युवक उसके घर शुक्रवार देर शाम को घुस आये। विरोध करने पर वे भद्दी भद्दी गालियां देने लगे । उस समय उसका पति घर पर नहीं था । काम करने खेत पर गए थे । शनिवार सुबह जब उसके पति ने घर में घुसकर गाली गलौज करने का कारण पूछा तो फिर वही युवक गालियां देते हुए बकरा चोरी का आरोप लगाने लगे । साथ ही मारपीट की धमकी देने लगे । भयभीत महिला को पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाही का भरोसा दिया है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान
Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!
KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!
KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में बदइंतजामी का ‘पोस्टमार्टम’! औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैरहाजिर मिले कर्मचारी
KAIMGANJ NEWS –डिप्टी सीएमओ डॉ. सरवर इकबाल ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी,[...]
Nov