KAIMGANJ NEWS ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री ने की आत्महत्या

IMG 20240606 WA0158

KAIMGANJ NEWS-मृतक शराब का आदी था आए दिन पत्नी को मारपीट कर घर में करता रहता था झगड़ा फसाद

कायमगंज /फर्रुखाबाद6 जून2024
जनपद बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव गढिया उसेत निवासी 35 वर्षीय रविशंकर पुत्र गंगाचरण अपनी पत्नी के साथ कायमगंज के मोहल्ला मेहंदीबाग में रहकर अपने भरण पोषण के लिए राजमिस्त्री का काम करता था । आज उसका शव कानपुर – कासगंज रेलवे ट्रैक की रेलवे स्टेशन कायमगंज से पश्चिम ओर रेल की पटरी पर क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ पाया गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के साले निवासी मेहंदीबाग ने बताया कि उसका बहनोई रविशंकर शराब पीने का आदी था । आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता था । अभी कल ही उसने अपनी पत्नी चांदनी को शराब पीकर पहले मारा पीटा और फिर नशे की हालत में उसे घसीट कर जबरदस्ती कोतवाली ले गया । वहां से लौटकर घर आ गया था ।किंतु गत रात उसने फिर पत्नी से झगड़ा किया और शराब के नशे में ही घर से निकल गया । घर से सीधा वह चीनी मिल रोड पर स्थित सीओऑफिस के सामने रेलवे गुमटी नंबर 169 /3 के पास पहुंचकर रेल की पटरी पर लेट गया । इसके तुरंत बाद वहां से निकली किसी ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर आरपीएफ के एसआई सुशील कुमार पुनिया मौके पर पहुंचे । .जहां उन्होंने घटनास्थल को क्षेत्रीय पुलिस के हल्के का बताकर कोतवाली को सूचना दी । सूचना पाकर मंडी चौकी प्रभारी एस आई के० के० कश्यप हमराह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । रोती बिलखती पत्नी एवं अन्य परिजन काफी परेशान नजर आ रहे थे । परिजनों के अनुसार रविशंकर अपने एक बेटे तथा दो बेटियों को छोड़ कर हमेशा के लिए दुनिया से चला गया । घटना को मृतक के परिजन फिलहाल आत्महत्या ही बता रहे हैं l

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes