-स्थानीय पुलिस से निराश महिला की गुहार पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से हुआ मुकदमा कायम
कायमगंज/फर्रुखाबाद 03 अगस्त
क्षेत्र के एक गांव निवासी दहेज लोभियों ने एक साल में ही बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसे भूखा रखा। यातनाए दी। मुंह पर तकिया रखकर मारने का किया प्रयास। एसपी के आदेश पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला का निकाह 2नवंबर 2022 को नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी मंजर के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने पांच लाख नकद व जेवरात दिए थे। जब विवाहिता विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति के अलावा ननद रूबीना, नंदोई आरिफ, ननद शाकिया, अफसार, फरजाना दान दहेज से खुश नहीं हुए और दहेज में एक बाइक व पांच लाख रुपए, फ्रिज, बाशिंग मशीन की मांग करने लगे। विवाहिता ने जब अपने मायके पक्ष की मजबूरी बताई तो ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। यातनाएं दी। भूखा रखा। उसे सोने नहीं दिया। मुंह पर तकिया रखकर जान से मारने का प्रयास किया। वही ससुरालीजनों की शह पर आरोपी अफसार ने छेड़छाड़ व जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब अफसार की शिकायत की तो 19 जुलाई को उक्त आरोपितों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और कहा कि दहेज लेकर आओ नहीं तो घर में नहीं रहने देंगे और लड़के की दूसरी शादी कर देंगे। इस पर महिला ने एसपी से गुहार की। जहां कोतवाली पुलिस ने उक्त ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct