Kaimganj news – नकदी व जेवर ले विवाहिता युवती प्रेमी के साथ हुई फरार

Picsart 23 05 17 18 44 11 821

Kaimganj news – पीड़िता ने युवती का मानसिक संतुलन ठीक ना होने की बात कहते हुए, आरोपी के विरुद्ध वहला फुसला कर भगा ले जाने का लगाया आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
नगर के एक मोहल्ला की निवासी महिला की पुत्री को शादीशुदा युवक बहला फुसला कर ले गया। पुत्री नकदी व जेवर ले गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर की निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराए गए, मुकदमें में कहा कि उसकी पुत्री का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 26 जून को जनपद इटावा के थाना भरथरा गांव पाली खुर्द चुन्नी की मड़ईया निवासी विजय उर्फ रिंकू बहला फुसला कर ले गया। उसकी पुत्री अपने साथ 25 हजार रुपए नकद, एक सोने की जंजीर, दो अंगूठी ले गई। महिला का कहना है कि आरोपित की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्व्चे भी है। महिला ने उक्त आरोपित के अलावा उसके गांव के साधू, अजय, अजय की मां गीता पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि यह लोग उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी कर सकते है।

मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल तीन की हालत गंभीर

कायमगंज / फर्रुखाबाद
अलग- अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
अलग -अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कंपिल क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी लईक अहमद, नगर के सटे गांव कलाखेल निवासी अब्दुल समीर, गांव ज्योना निवासी अबधेश, फर्रुखाबाद के मोहल्ला कादरीगेट निवासी सुमित चैहान, कंपिल क्षेत्र के गांव हथवाया निवासी रामनिवास घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर अबधेश,सुमित व रामनिवास को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अलग – अलग परिस्थितियों में 3 लोगों ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
अलग- अलग स्थानों पर तीन लोगो ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे सभी जहर पीड़ितोंकी हालत बिगड़ने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गावं लुधईया निवासी ज्योती, गंधिया निवासी पंचम, कंपिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर राजकुमार निवासी देवकी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes