Kaimganj news – स्थानीय समस्याएं हल कर ,कांग्रेस ही हमेशा खड़ी रही है सभी के साथ, पार्टी प्रत्याशी को वोट दे इस बार मौका जरूर दें
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 अप्रैल 2023
स्थानीय नगर निकाय का चुनाव अब अपनी पूरी सरगर्मी पर आ चुका है। सभी दलीय और निर्दलीय उम्मीदवार जीतने की जद्दोजहद में रात दिन एक किए हुए हैं। कायमगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस द्वारा सरवर हुसैन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
कांग्रेस प्रत्याशी भी सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही प्रत्याशी द्वारा हस्तलिखित विकास संबंधी चुनावी वादा पत्र भी जारी किया गया था। आज कायमगंज की चुनाव सरगर्मी काफी तेजी से बढ़ती हुई, करवट लेती हुई दिखाई दी।
जब अपने निश्चित प्रोग्राम पर कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान पर कायमगंज की सड़कों पर उतर गए। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि कायमगंज उनका घर है। यहां का हर व्यक्ति उनके लिए अपना है। इसलिए मैं अपनों के बीच आकर यह अपील कर रहा हूं की इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर नगर के विकास का रास्ता खोलें।
उनके अनुसार क्षेत्रीय समस्याएं हल करने के लिए स्थानीय चुनावों से जीत कर आने वाले अच्छे लोग ही उपयुक्त होते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि बे कायमगंज के ऋणी है। आप सबका अपनापन भरा प्यार और भाईचारे का माहौल मुझे बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता रहता है। आज एक बार फिर आप सबके बीच में आया हूं। इस बार अध्यक्ष पद पर अपने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाकर गंगा जमुनी तहजीब का परचम लहरा कर विकास के सपनों को हकीकत में बदल कर दिखा दें।
उन्होने अपने समर्थकों के साथ पुलिया पुलगलिब से लेकर मुख्य बाजार होते हुए लालकुँआ, शिव मंदिर तक सघन जनसंपर्क किया। उसके बाद उनका काफिला कंपिल के लिए रवाना हो गया। प्रोग्राम प्रभारी ने बताया कि शाम 8:00 बजे मोहल्ला चिलांका में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में हो रही जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में नगर वासियों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है। जनसभा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचेंगे । जनसंपर्क अभियान में मुफ्ती जफर कासमी, विरेंद्र स्वरूप मिश्रा, सतीश कौशल ,राजू वर्मा, मनोज गंगवार, अमित अग्रवाल, गुंजन चतुर्वेदी ,आमिर खान, यामीन मंसूरी, आतिफ, संजय बंसल ,अफजाल अंसारी, शकुंतला देवी , सैफी खान सहित नगर के गणमान्य जनों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की काफी संख्या नजर आ रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct