Lucknow Uttar Pradesh news–राम मंदिर उद्घाटन अवसर पर रेल विभाग द्वारा राम भक्तों की सुविधा के लिए देश भर से चलाई जाएगीं 1000 स्पेशल ट्रेनें

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Lucknow Uttar Pradesh news साभार: –

लखनऊ / उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़ )
नए वर्ष के प्रथम माह जनवरी की 22 तारीख को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होना है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उद्घाटन अवसर पर पूरे देश से लाखों राम भक्त अयोध्या नगरी पहुंचेंगे। राम भक्तों तथा दर्शनार्थियों को अयोध्या तक आने-जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे विभाग ने खास तैयारी के साथ पूरे देश से लगभग 1000 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। बताया गया कि इन ट्रेनों का संचालन 19 जनवरी से शुरू होगा और भव्य उद्घाटन के अगले 100 दिनों तक चलेगा। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को पवित्र नगरी की यात्रा कराई जा सके। ये विशेष ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, को .ल काता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू सहित प्रमुख शहरों से अयोध्या तक चलेंगी ।
रेल मंत्रालय ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। 240 करोड़ रुपये की लागत के पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें स्टेशन की मौजूदा 5 हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है।
रेल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्टेशन 3 प्लैटफॉर्म का है, लेकिन 422 करोड़ रुपये के दूसरे चरण में निर्माण में इसे बढ़ाकर 6 प्लैटफॉर्म का किया जाएगा। ताकि यहां से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सके। ग्राउंड फ्लोर के अलावा स्टेशन की दो और मंजिल बनाई गई हैं।इस बीच, भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे खानपान सेवाएं प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। मांग को पूरा करने के लिए कई खाद्य स्टाल स्थापित किए जाएंगे।
भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा करने के अलावा, तीर्थयात्रियों को अब पवित्र सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक कैटामारन (यॉट) पर सवारी का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। जैसी और अनेक सुविधाएं तीर्थ यात्रियों को प्रदान करने के लिए व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes