Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 दिसंबर 2022
अहिंसा परमो धर्मा: का संदेश दुनिया को देकर अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए मानव मात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले महान जैन धर्मगुरु भगवान पार्श्वनाथ का जन्मदिन जैन धर्मावलंबियों ने धार्मिक रस्मो रिवाज के साथ पूरी श्रद्धा आस्था के साथ मनाया। नगर के बजरिया रामलाल में स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा के अनुसार विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ किया।
इसके बाद मंदिर परिसर से पालकी शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ नगर में निकाली गई। मंदिर से चलकर शोभा यात्रा मोहल्ला पटवनगली, नगर के मुख्य चौराहा, मेन मार्केट के साथ ही नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः जैन मंदिर में पहुंचकर संपन्न हो गई ।
श्रद्धालु जनों द्वारा जगह- जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर आरती उतार पूरी उमंग उत्साह के साथ निकाली गई । शोभायात्रा देखने के लिए बच्चे तथा महिलाएं घर की छतों पर खड़े होकर यात्रा संचलन को निहार रहे थे । पूरी धूमधाम से निकाली गई धार्मिक पालकी शोभायात्रा अवसर पर नरेश जैन, मनीष जैन, कमलेश जैन ,अनीता जैन, संतोष जैन ,कपिल जैन ,अशोक जैन, सरल जैन, डिंपल जैन, प्रमोद शरण जैन, सुधीर जैन ,प्रदीप जैन, नरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मअनुयाई महिलाएं तथा बच्चे शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
धैर्य पूर्वक भक्तिमय कर्तव्य निर्वहन कर की जा सकती है किसी भी योनि में प्रभु की प्राप्ति(Bhagwat Katha)
-
अंतर्राज्यीय 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी किया फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार (Rewarded Criminal Arrested)
-
दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्भुत क्षमता के धनी सरदार पटेल (Sardar Patel) ने खंड खंड भारत को बना दिया अखंड…. पवन
-
ढाबे पर तोड़फोड़ व मारपीट (Maarpeet) के साथ लूटपाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
घर में घुसकर मारपीट(Maarpeet) का आरोप, न्यायालय आदेश पर 6 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb