स्टेरिंग फेल होने से लोड ट्रक नहर में गिरा

Picsart 22 02 10 16 34 40 783

कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2022
मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर से डस्ट भरकर एक ट्रक थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कमलाईपुर जा रहा था। ट्रक जब अचरा – कायमगंज मार्ग से होकर निकल रहा था । उसी समय स्टेरिंग फेल हो जाने से, इसी मार्ग पर स्थित गांव झब्बूपुर के पास स्थित पुल की रेलिंग से टकराता हुआ नहर में जा गिरा। हादसा बहुत ही भयानक था। किंतु गनीमत रही कि ट्रक पर सवार दो श्रमिक तथा ट्रक का चालक और हेल्पर भाग्यवस किसी तरह सुरक्षित बच गये। बता दें कि निचली गंगा नहर शाखा फतेहगढ़ पर बना यह पुल काफी लंबे समय से हादसों को निमंत्रण देता चला रहा है । इसका कारण पुल की चौड़ाई वहां से निकलने वाले रोड के अनुपात में बहुत कम होने के कारण थोड़े से ही अंधेरे में वाहन चालक अनुमान नहीं लगा पाते हैं ।और बे जब तक समझ पाते हैं ।तब तक रेलिंग से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं । इस दुर्घटना से पहले भी इसी स्थान पर पुल के आकार चौड़ाई तथा उसकी रेलिंग को दर्शाने वाला एरिया कम होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है ।बार-बार ग्रामीणों तथा कुछ अन्य संगठनों की मांग के बावजूद भी नहर विभाग के अधिकारियों ने इस पुल को समुचित रूप से सुधार कर आकार देने का अब तक कोई प्रयास नहीं किया है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes