KAIMGANJ NEWS शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, सीओ और कोतवाल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
कायमगंज फर्रुखाबाद । स्थित शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल के बीच संपन्न हुआ।
समारोह में विद्यालय के नवचयनित छात्र पदाधिकारियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बच्चों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार का माहौल उल्लास और तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रमुख, उप-प्रमुख, क्रीड़ा प्रमुख, हाउस कैप्टन, कक्षा प्रमुख एवं उप-प्रमुख सहित विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय, शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों को निभाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें तथा विद्यालय का नाम रोशन करें।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार द्विवेदी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक और देश के भविष्य हैं।
उन्होंने बच्चों से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने तथा अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार शुक्ला ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि सच्चा नेता वही होता है जो सभी को साथ लेकर चलता है। पद मिलने पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, जूनियर विंग की प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी, उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार, संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास कुमार श्रीवास्तव, मनीष गौर, राजीव गंगवार, अजेंद्र कश्यप, महीन खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन सुरभि श्रीवास्तव एवं ईशू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन, उत्साह और नेतृत्व की भावना से सराबोर नजर आया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep