Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारूखी ने अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र
शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
नगर पंचायत शमशाबाद में सड़क चौड़ीकरण के बाद भी सड़क के बीचों-बीच खड़े बिजली के पोल लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। दिन-रात इन खंभों के साए में सफर करने को मजबूर राहगीर हर पल दुर्घटना के खतरे से जूझ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि कई बार हादसे होने और लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है।
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारूखी ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता, फर्रुखाबाद को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि मोहल्ला खानपुर, चौखड़ा तथा शमशाबाद-फैजबाग मार्ग समेत नगर के कई स्थानों पर बिजली के पोल आज भी सड़क के बीचों-बीच खड़े हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी कई वाहन इन पोलों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। रात के समय अंधेरा होने पर यह खतरा और भी भयावह हो जाता है, क्योंकि सड़क के बीच खड़े पोल अचानक सामने आ जाने से वाहन चालक संभल नहीं पाते।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों ने कई बार मौखिक शिकायतें भी कीं, लेकिन बिजली विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यदि समय रहते इन पोलों को नहीं हटाया गया और कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने मांग की है कि विभाग तत्काल विशेषज्ञों की टीम गठित कर प्रभावित स्थानों का सर्वे कराए और सड़क के बीच खड़े सभी बिजली के पोलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
उधर, स्थानीय नागरिकों ने भी अध्यक्ष की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क चौड़ीकरण कराया गया, लेकिन बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोल पूरे विकास कार्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन पोलों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और हर गुजरने वाला व्यक्ति अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है।
अब निगाहें बिजली विभाग और प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि अधिकारियों की नींद पत्र मिलने के बाद खुलती है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जाएगी।
शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep