KAIMGANJ NEWS गंगा दरवाजा रोड पर सनसनी: नाले में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची अफरा-तफरी; शिनाख्त में जुटी पुलिस

IMG 20260803 WA0319

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बा कायमगंज में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगा दरवाजा रोड स्थित शिवाला धाम से करीब 50 कदम आगे सड़क किनारे बने नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट और हाफ निकर पहन रखी थी। काफी प्रयासों के बावजूद मौके पर मौजूद लोग उसकी पहचान नहीं कर सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि युवक संभवतः शराब के नशे की हालत में नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes