कृष्ण – सुदामा मिलन का हृदयस्पर्शी दृश्य कथा प्रसंग सुन श्रोताओं के छलके आंसू

IMG 20220619 WA0014

दानिश खान की रिपोर्ट
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 जून 2022
नगर के सीपी सभागार में स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू की स्मृति में वृंदावन धाम से पधारे ख्यातिलब्ध कथावाचक मधुर प्रिया शरण जी ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के समापन दिवस पर भगवान श्री कृष्ण तथा उन के अनन्य भक्त सुदामा जी के मित्र मिलन का अनोखा एवं हृदयस्पर्शी कथा दृश्य प्रवचन सुना कर कृष्ण और सुदामा की पावन मित्रता का वर्णन किया। जिसे सुन सभागार में मौजूद श्रोता अपनी आंखों से छलकते आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने इस कथा के माध्यम से बताया कि किस प्रकार द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा के साथ मित्रता का पावन ढंग से निर्वाह किया। जिससे यह आभास होता है कि मित्र हो तो ऐसा। वहीं उन्होंने भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरुओं का वर्णन करते हुए यह बताया कि गुरु से बढ़कर कोई भी नहीं है। इस अवसर पर विद्वान कथावाचक द्वारा भगवान के 16108 विवाहों का सुंदर वर्णन भी किया और कथा के अंत में उन्होंने परीक्षक मोक्ष की कथा बहुत ही भावपूर्ण होकर सुनाई। बताया कि भागवत कथा हमारे जीवन में कितनी अमूल्य है। उनके अनुसार यह कथा स्वर्ग में निवास करने वाले देवताओं के लिए भी दुर्लभ होती है। यह कथा तो भगवान उसी को श्रवण करने का अवसर देता है। जिस पर स्वयं भगवान श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि होती है। कथा के अवसर पर कृष्ण सुदामा तथा सुभद्रा की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई, साथ ही चरणामृत तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश अग्रवाल, डॉ मिथिलेश अग्रवाल ,लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल ,प्रदीप गुप्ता ,संध्या गुप्ता, अमृत प्रिया, मुन्ना लाल गुप्ता ,स्नेह अग्रवाल, रजनी गोयल ,अरविंद अग्रवाल ,पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, बबीता पाठक, महेश गुप्ता ,शरद मिश्रा, पवन गुप्ता, संजय बंसल, मनोज गुप्ता ,राजेंद्र अग्रवाल ,प्रहलाद नारायण अग्रवाल आदि भारी संख्या में भक्तगण कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes