KAIMGANJ NEWS मेरा भारत–मेरा वोट” की गूंज से जागा कुबेरपुर, प्रभात फेरी व स्वच्छता अभियान से स्वयंसेवकों ने भरी चेतना

IMG 20260211 WA0352

KAIMGANJ NEWS –एनएसएस शिविर के दूसरे दिन मतदान जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान और “स्वच्छता ही सेवा” पर बौद्धिक सत्र
कायमगंज, फर्रुखाबाद । लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कुबेरपुर गांव में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुबेरपुर में आयोजित शिविर के अंतर्गत “मेरा भारत–मेरा वोट” थीम पर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को मतदान और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
शिविर का शुभारंभ योगाभ्यास, मां सरस्वती पूजन और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में प्रभात फेरी निकालकर मद्य निषेध, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्वयंसेवकों ने “सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” और “आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं” जैसे नारों से ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार ने “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि स्वच्छता सामाजिक जीवन की आधारशिला है। स्वच्छ समाज ही स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास संभव है, इसलिए स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाना जरूरी है।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय का स्टाफ, स्वयंसेवक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes