KAIMGANJ NEWS नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक से लेकर डांडिया की धूम तक, कृष्ण जन्मलीला के मंचन ने बांधा समां
कायमगंज। नगर के शकुंतला टीचर कॉलोनी के पास पाटिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सजे भव्य मंच पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस रैंप वॉक ने जहां खूब तालियां बटोरीं, वहीं डांडिया और कृष्ण जन्मलीला के मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर श्रीमती कल्पना गंगवार, एकेडमिक मैनेजर डॉ. उदित पटेल एवं खुशी पटेल ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक बनी आकर्षण
जन्माष्टमी समारोह में किंडरगार्टन वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों की ‘राधा-कृष्ण’ फैंसी ड्रेस रैंप वॉक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। मोरपंख मुकुट, पीतांबरी वस्त्र, हाथों में बांसुरी लिए कान्हा और आकर्षक वेशभूषा में सजी राधा के रूप में बच्चों ने मंच पर अपनी मासूम अदाओं से सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘कृष्ण जन्म लीला’ का शानदार मंचन किया। वहीं ‘अरे द्वारपालों, कन्हैया से कह दो’ जैसे प्रसिद्ध प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय कर दिया। छात्रा नव्या ने अंग्रेजी में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि उन्नति ने भी शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही हासिल की।
डांडिया की थाप पर झूमे विद्यार्थी, शिक्षकों ने भी बांधा समां
सदन-वार आयोजित एकल एवं सामूहिक डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांडिया की थाप और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
‘आरती कुंज बिहारी की’ भजन की प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार भक्तिरस में डूब गया। दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी भी तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, कर्मयोग और श्रीमद्भगवद्गीता के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। मैनेजर कल्पना गंगवार ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, निष्ठा एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्या राधिका नायर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग बच्चों को प्रेम, साहस, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सक्षम एवं अंजीथा जयन ने किया। अंत में अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जन्माष्टमी महोत्सव का सफल संयोजन शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रान्त सिंह, अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आकांक्षा सैनी, आरजू गंगवार, सोशल मीडिया प्रभारी हिरा अंसारी एवं क्रीड़ा प्रभारी अल्पना यादव की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर जयन राजन, शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, शाहरुख खान, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार द्विवेदी, शिक्षिकाएं अंजू बाथम, प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी, पूजा, कार्यालय सहायिका फराह खान, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान




FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्यारहवीं शरीफ पर कायमगंज में गूंजेगी अकीदत की सदाएं: सराय मस्जिद में खुद्दामे गौस कमेटी की अहम बैठक, सौहार्द और अनुशासन का लिया संकल्प
KAIMGANJ NEWS जुलूस के रूट से लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक तक का खाका तैयार, अदीवल[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्कूल जाने वाली सड़क पर कब्जे का खेल! जानवर बांधकर रास्ता किया संकरा, बच्चों की राह में खड़ी मुसीबत
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर, बोले—मना करने पर झगड़े को उतारू होते[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news होमगार्ड जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्तदान कर बचाएंगे जरूरतमंदों की जान
Farrukhabad news फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को साइबर अपराध से बचाव की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस
Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख
KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news अंधविश्वास का खूनी खेल: चचेरे भाइयों ने लगाया ‘टोना-टोटका’ का आरोप, घर में घुसकर लाठी-सरिया से फोड़े सिर
Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद): विज्ञान के इस आधुनिक युग में भी अंधविश्वास का भूत लोगों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्राम पंचायतों के विकास पर ब्रेक, अटकी योजनाएं और भुगतान ने बढ़ाई प्रधानों की चिंता
KAIMGANJ NEWS –नई योजनाओं को मंजूरी नहीं, पुराने कामों का भुगतान भी लटका—समाधान दिवस में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर जा गिरे जवान
KAIMGANJ NEWS –ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत फरार—साथी[...]
Sep