भगवान चित्रगुप्त पूजन के साथ कायस्थ एकता मंच का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

Picsart 22 03 20 16 26 57 205

कायमगंज /फर्रुखाबाद 20 मार्च 2022
होली की फुहार, रंगो का त्यौहार कार्यक्रम तहसील कायमगंज के अग्रवाल सभा भवन में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच कमेटी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सुमोद बाबू सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना , महिला संगठन की जिला अध्यक्ष नीलम सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, अलका सक्सेना के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान दीपशिखा सक्सेना,आस्था सक्सेना,ममता सक्सेना,रूपम सक्सेना,सुनीता सक्सेना,अनुपम सक्सेना,आरती सक्सेना,अनुज सक्सेना प्रदीप सक्सेना,मनोज कुमार श्रीवास्तव ,आदि महिलाए एवं पुरुष बड़ी संख्या में मजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन सक्सेना व विकास सक्सेना ने किया ,और अंत में कार्यक्रम समापन की घोषणा विजय सक्सेना एवं सुभाष कॄष्ण सक्सेना ने करते हुए कार्यक्रम में पधारे अपने सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अवसर पर सभी ने एक दूसरे के गले मिल अबीर गुलाल लगा मुंह मीठा कराते हुए होली की बधाई दी। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन की एकता के साथ ही सभी को स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। होली मिलन कार्यक्रम अवसर पर एकता मंच की ओर से वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर उनके अनुभवों से भविष्य में कामयाबी हासिल करने की बात भी कही गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा की कायस्थ समाज ने देश को प्रधानमंत्री दिया नेता दिए कायस्थ समाज किसी से कम नहीं है हम लोग एक जुट होकर काम करे। प्रमोद सक्सेना ने बोलते हुए कहा की कायस्थ समाज एक जुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर चले। हमे गर्व है की हम कायस्थ है।कायस्थ का सम्मान दुनिया में सबसे ऊंचा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes