– सज्जादानशीन के परिवार में मचा कोहराम, मुरीदों में छाई मायूसी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 मार्च 2022 कस्बा से उत्तर की ओर धूना नामक जगह पर जूही- शाह बाबा की मज़ार है। इस मजार के मुरीद हिंदू तथा मुसलमान दोनों ही धर्मों के अनुयाई काफी बड़ी संख्या में हैं। मजार के सज्जादानशीन का शव्- ए- बरात वाली रात को इंतकाल हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सज्जादा नशीन हार्टअटैक होने से इस दुनिया को अलविदा कह गए। अचानक हार्टअटैक होने से परिवार में गम का महौल बना हुआ है । वही उनके मुरीदो में शोक की लहर दौड़ गई। सज्जादानशीन कबीर अहमद चिस्ती मूल रूप से कस्बा के पड़ोसी गांव कटरा रहमत खाँ के निवासी थे। किंतु उनका परिवार पिछले काफी समय से नगर के मोहल्ला नई बस्ती में अपना ठिकाना बना कर रह रहा था। उनके चाहने वालों में हिंदू तथा मुसलमान दोनों की तादाद काफी थी। सज्जादानशीन हिंदू और मुसलमान के बीच किसी तरह की गलतफहमी पालने वाली सोच से हमेशा अपने को दूर रखते थे। उनका मानना था कि जब ईश्वर और अल्लाह एक है, तो फिर जाति या मजहब के नाम पर भेदभाव कतई जायज नहीं है । पूजा या इबादत का तरीका अलग हो सकता है। लेकिन है तो सभी उस परवरदिगार दुनिया को बनाने वाले एक मालिक की ही संतान, तो फिर भेदभाव नहीं होना चाहिए। सज्जादा नशीन काफी अरसे से जूही शाह बाबा मजार के मुरीद बनकर यही पूरा समय देते हुए इबादत करते रहे , आज जब लोगों ने यह सुना कि वे दुनिया में नहीं रहे, तो उनके चाहने वालों का उनके आखरी दीदार के लिए हुजूम उमड पड़ा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हुए हैं । परिवार में उनके चार बेटे एक बेटी तथा पत्नी सहित 6 सदस्य मौजूद हैं। इनमें से उनका बड़ा बेटा मुशीर अहमद उन्हीं के तौर तरीके अपनाकर मजार पर आने वालों की खिदमत करने में मशगूल रहता है ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct