Kaimganj news –जिओ कंपनी कर्मचारी ने घर में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की पुलिस से की शिकायत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 26 जुलाई
कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई शिकायत में आसिफ खान पुत्र राशिद खान ने अपने को इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढनपुर का निवासी बताते हुए कहा है कि वह जिओ कंपनी में जे पी ए एम पद पर कार्यरत है। उसका कहना है कि 25 जुलाई को वह अपने ऑफिस में था। समय लगभग 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सिम पोर्ट करने के लिए आया। जिसका उसे नाम नहीं मालूम है। लेकिन वह अपने को भटासा का निवासी बता रहा था। ऑफिस में आने के बाद काउंटर के अंदर बैठने को मना करने पर वह आदमी गाली गलौज कर धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद वही व्यक्ति तीन अज्ञात लड़कों के साथ फिर आया और गाली गलौज के साथ ही मारने की धमकी देकर मौके से चला गया ।उसका कहना है कि उसी दिन देर रात के लगभग 9:30 बजे उसके पास फोन आया । जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम शीलू गंगवार पुत्र लालू गंगवार निवासी भटासा बताते हुए कहा कि अब बता तू कहां मिलेगा, तो हमने कहा कि सुबह आफिस में बात करेंगे । इस पर उसने कहा कि मैं अभी तेरे घर आ रहा हूं। और वही आकर तुझे मारूंगा । इसके थोड़ी देर बाद एक कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर 7 – 8 लड़के मेरे घर पर आ गए । इनमें से ग्राम सलेमपुर दूंदेमई निवासी ओमकार पुत्र अंतराम को मैं पहचानता हूं । यह उन सभी को लेकर मेरे घर के दरवाजे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी -गंदी गालियां देने लगा और मुझे जान से मारने की गंभीर चेतावनी देकर मौके से चला गया। जिओ कंपनी के कर्मचारियों ने इससे घबराकर कहा कि उसके साथ किसी भी समय यह लोग कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes