KAIMGANJ NEWS –अज्ञात वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की हुई दु:खद मौत

Picsart 24 03 25 07 24 52 929

KAIMGANJ NEWS-मृतक की पत्नी रेनू कोटेदार है ।जबकि उसका पति नोएडा में जेसीबी चालक था

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव
उलियापुर मजरा इजौर निवासी सदानंद का 25 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार अपनी बाइक संख्या यूपी 76 ए एल 2058 से होली का सामान लेने बाजार आया था । शाम के समय वह बाजार से बाइक द्वारा घर वापस जा रहा था । जब यह रेलवे क्रॉसिंग के पार कैसर खाँ के अड्डा के पास पहुंचा । उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । कुछ लोगों के अनुसार अक्षय की बाइक में किसी मिनी ट्रैक्टर से टक्कर लगी थी । निश्चित रूप से कुछ भी सही पता नहीं चल सका है । बरहाल टक्कर लगते ही अक्षय कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी ने घटना स्थल पर पहुँच कर उसे आनन – फानन में ई -रिक्शा द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसआई कृष्ण कुमार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे । और घटना की जानकारी ली। अस्पताल लाए गए दुर्घटना में घायल को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील ने मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की शादी बर्ष2016 में कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी राममहेश की पुत्री रेनू से हुई थी। मृतक की पत्नी रेनू और मां अनीता देवी व छोटे भाई शिवम का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था । मृतक के तीन बच्चे हैं । जिसमें अमरता ( 8 ) अनुष्का ( 6 ) अनुभव (5 ) के हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के घटना स्थल से मिले झोले से अग्रेजी शराब मिली । बताया गया कि जब वह बाजार आ रहा था ।तो गांव के किसी ने उससे शराब मंगाई होगी । इसलिए उसने शराब लेकर शीशी अपने थैले में रख ली होगी । समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों के द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
इनसैट: –
मृतक के भाई शिवम ने बताया कि अक्षय कुमार उसका बड़ा भाई था । . परिवार के पालन पोषण के लिए नोयड़ा में रहकर जेसीबी चलाता था । जबकि पत्नी रेनू गांव की राशन दुकान की कोटेदार है । मृतक अभी हाल में ही होली त्यौहार होने पर परिवार के साथ होली मनाने के लिए गांव आया हुआ था । किन्तु आज असमय ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिवार के खेवनहार की मौत से उसके परिजन बहुत ही गमगीन हो रहे हैं। वहीं पूरा गांव शोकाकुल दिखाई पड़ रहा था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes