KAIMGANJ NEWS साइबर क्राइम से बचाव के लिए आयोजित कार्यशाला में दी गई जानकारी

IMG 20250206 WA0204

KAIMGANJ NEWS – कहा कि साइबर अपराधियों से रहें सावधान, किसी भी अपरिचित को ओटीपी नम्बर ना बताएँ

कायमगंज / फर्रुखाबाद
छात्रों व युवाओं को साइवर क्राइम से बचाव के लिए सा० क्रा० सेल द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर किया गया जागरूक वहीं विस्तार एवं सरल तरीके से सावधानी बरतने के तरीके बताए गए ।
साइबर अपराधियों से सावधान, स्वयं बचें और दूसरों को भी बचाएं, इस संबंध में जागरूकता को लेकर कोतवाली पुलिस ने नगर के श्रीरामासिंह इंटर कालेज में छात्र छात्राओं के बीच पहुंच कर उन्हें बताया कि कैसे साइवर अपराधियों से बचें। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने कहा किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। मैसेज फारवर्ड न करें। लिंक पर क्लिक न करें। अज्ञात व्यक्ति के खाते में पैसे डालना जोखिम भरा हो सकता हैं । इसलिए सावधान रहें। उन्होंने कहा कि दूर के रिश्तेदार बनकर रुपए ठगने का प्रयास भी करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीपी में किसी युवती का फोटो लगा देते हैंऔर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बातों में फंसा कर ब्लेक मेल करते है। कोतवाली सीसीटीएनएस के नितिन मिश्रा ने कहा यदि मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से कोड आए और कोई फोन कर उस कोड के बारे में पूछे तो उसे कतई कोड न बताएं। वह साइबर अपराधी हो सकते हैं। वह आपका एकाउंट हैक कर सकते है। वही उन्होंने डिटिलज अरेस्ट को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधयक प्रताप सिंह के अलावा प्रधानाचार्य अवकाश चंद्र शर्मा, मोहम्मद फाजिल खां, सर्वेश कुमार, रजनेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, शिवकुमार दुबेे आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes