Kaimganj news -कायमगंज /फर्रुखाबाद 25 दिसंबर 2023
यशस्वी साहित्यकार ,ओजस्वी वक्ता एवं तेजस्वी राजनेता अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें सर्वप्रथम अटल जी की रचनाओं का वाचन हुआ… मैं हार नहीं मानूंगा मैं रार नहीं ठानूंगा।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा,,,
जिसका हर कदम संतुलित था ।हर शब्द युगांतरकारी था। जिसका हर ओजस्वी भाषण जादू सा विस्मय कारी था।
जो सबका था जिसके सब थे जो सब मान्य रत्नेश रहा।
युग युग तक याद रहे हां कोई नेता अटल बिहारी था।
प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा,,
चकित दुश्मनों को किया पोखरण में विस्फोट ,दृढ़ इच्छा शक्ति को दिखा दिया जमाने को।
राजनीति में भी रहे सच्चे एक स्वयंसेवक,
संसद में नहीं गए खाने और कमाने को।
मृत्यु से पूर्व लंबी अवधि तक कोमा में रहे अटल जी पर युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा,,,
नैतिक मूल्यों के क्षरण को अब रोकेगा कौन।
अंत समय के पूर्व ही हुए अटल जी मौन।।
वीएस तिवारी ने कहा
हर कोई चौका चकित रह गई दुनिया सारी ।
राष्ट्र संघ में हिंदी बोले अटल बिहारी।।
मनीष गौड़ ने कहा
राजनीति काजल की कोठरी है
अटल जी बेदाग बाहर आए कैसे दामन बचा पाए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा
प्रेम और सद्भाव से रहे मिलाए हाथ।
अटल सियासत में चले सबको लेकर साथ।।
डॉ सुनील सिद्धार्थ ने कहा
जब-जब नेता नफरत का माहौल बनाएंगे
याद अटल जी तब तब हमको ज्यादा आएंगे।
गोष्ठी में जेपी दुबे अहि वरन सिंह गौड, शिवकांत शुक्ला, शिव कुमार दुबे, मंजू मिश्रा, मीरा तिवारी आदि ने सहभागिता कर अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct