भाड़ा कमाने के लालच में खटारा ई-रिक्शा चालक दे रहे सवारियों को मौत की दावत

Picsart 23 03 21 17 10 15 701

– वायरल वीडियो दिखा रहा है आईना
कायमगंज ,फर्रुखाबाद, 21 मार्च 2023
वैसे तो हर सड़क मार्ग पर बिना परमिट राजस्व को चूना लगाते हुए डग्गामार वाहन टेंपो टैक्सी बसें व अन्य वाहन दौड़ते हैं। जिनसे एक ओर जहां राजस्व को भारी हानि होती है। वही आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से यात्रियों को घायल होने के साथ ही जान जोखिम में डालते हुए देखा जा सकता है। यह अनियमितता भरा खेल चलता ही है। इधर बेरोजगार कुछ न कुछ कमाई करने के लालच में ई-रिक्शा चालक बन गए हैं। पूरे जिले में सैकड़ों की संख्या में मानक विहीन खटारा ई- रिक्शे फर्राटे मारते हुए दिखाई दे जाएंगे। भाड़ा कमाने के लालच में ई- रिक्शा चालक अपने रिक्शे के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन रिक्शों के पहिए निर्धारित चक्कर की जगह चलते समय दाएं -बाएं तेजी से कंपन करते हुए हिलते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक की फर्राटा मारता हुआ रिक्शा जब सड़क पर दौड़ता है तो यह नहीं कहा जा सकता कि वह कहां और कब पलट कर उसमें बैठी सवारियों की जान जोखिम में डाल दे। ऐसे रिक्शों पर इनकी पहचान के लिए न तो कोई नंबर है और ना रजिस्ट्रेशन। कोई खतरा हो भी जाए तो चालक रिक्शा छोड़कर भाग जाता है। और पता लगाने के नाम पर कवायद चलती रहती है। ऐसी घोर लापरवाही और अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन या पुलिस भी कोई कारगर कदम उठाती हुई नजर नहीं आ रही है। संभवत यही कारण है कि ऐसे खटारा ई- रिक्शा चालक सवारियों की जान की परवाह बगैर किए फर्राटे भरते हुए आराम से हर नगर कस्बा यहां तक की ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली सड़कों पर भी अपनी मनमानी करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो इनकी इस हकीकत को दर्शाता हुआ, चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes