रात के अंधेरे में गांव के आबादी क्षेत्र तथा बगीचों और खेतों के KAIMGANJ NEWS ऊपर उड़ता दिखाई दिया ड्रोन, ग्रामीण भयभीत

Picsart 25 07 27 20 26 39 291

KAIMGANJ NEWS – सूचना पर पहुंची पुलिस ने की खोज बीन फिलहाल नहीं चल सका रहस्य का पता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज से कुछ ही दूरी पर बसे गांव इनायतनगर में गांव की आबादी तथा पड़ोस के खेतों व बगीचों के ऊपर रात के अंधेरे में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया । जिसे देखकर ग्रामीणों में कौतूहल भरी स्थिति पैदा हो गई । गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया लोग घरों से निकलकर इस रहस्यमई वाक़िए को जानने के लिए खोजबीन करने में जुट गए । वहीं ग्रामीणों में भय का वातावरण भी उत्पन्न हो गया । बताया गया कि जिस तरह का ड्रोन इस गांव इनायत नगर के रिहायशी इलाके तथा खेतों में उड़ता हुआ दिखाई दिया इससे पहले इसी तरह का ड्रोन कंपिल थाना क्षेत्र में उड़ने की चर्चाएं हुई थी ।इस अजीबो गरीब मामले की जानकारी करने के लिए ग्रामीण समूह बनाकर ड्रोन का पीछा करते हुए खेतों की ओर भी पहुंचे लेकिन तब तक ड्रोन गायब हो चुका था । ग्रामीणों ने खोजबीन कर पता करने का काफी प्रयास किया ।

Picsart 25 07 13 17 44 52 985

लेकिन ना तो ड्रोन का पता चला और ना ही उस जगह का जहां से ड्रोन को संचालित एवं कंट्रोल किया जा रहा होगा। इसके तुरंत बाद भयभीत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों से बातचीत कर पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने भी ड्रोन के उड़ने तथा संचालन स्थल तथा नियंत्रण जैसी जानकारी करने के लिए रात में ही जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली । बताया जा रहा है कि आसपास के कई ग्रामीण इलाकों और नगर के कुछ मोहल्लों में रहस्यमयी ड्रोन उड़ते देखे गए। अचानक काफी ऊँचाई पर हवा में चक्कर काटती ड्रोन जैसी दिख रही चमकीली चीज को देखकर ग्रामीण तथा अन्य लोग भयभीत हो रहे हैं, लोगों का कहना है कि आखिर ड्रोन कहां से आया और इसे उड़ा कौन रहा है वहीं इसके उड़ने का मतलब क्या हो सकता है कहीं ऐसा तो नहीं की कोई शातिर दिमाग आबादी क्षेत्र में बने घरों की रेकी कर रहा हो , वह यह भी पता लगा रहा हो कि रात के समय लोग कितने जागरूक हैं या बेशुध होकर सो जाते हैं ।जैसी स्थिति यदि है तो यह शातिर दिमाग लोग किसी विशेष घटना को अंजाम देने की फिक्र में भी हो सकते हैं ।जैसी तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं ।
ग्रामीणों के अनुसार, ये ड्रोन न केवल उड़ते हैं बल्कि एक निश्चित क्षेत्र में कई राउंड लेते हुए भी नजर आए। जिससे लोगों की चिंता और अधिक बढ़ गई। लोगों का कहना है इस बाबत पुलिस को सूचना दी, जिस पर टीम मौके पर भी पहुंची और क्षेत्र में खोजबीन की गई। लेकिन अब तक जांच में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है । इस ड्रोन उडान भरने से भय का माहौल बना हुआ है और कई ग्रामीण तो लगातार रात भर जागने को मजबूर हैं।कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के कारनामे बर्षा ऋतु के दौरान ही देखने को मिलते है, जिससे संदेह और भी गहराता जा रहा है। अफवाहों का बाजार भी गर्म है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु एवं उत्पन्न गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes