Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 29 मई 2023
अलग-अलग घटनाओं में 2 मार्ग दुर्घटना के हुए शिकार वही एक युवक ने पत्नी के मायके जाने को लेकर खाया जहर। वही दूसरे ने पारिवारिक कलह के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सभी को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम हजरत पुर निवासी अंशुल पुत्र मानसिंह उम्र लगभग 17 वर्ष आज अपने घर से कायमगंज किसी काम से बाइक द्वारा आ रहे थे तभी रास्ते में गांव अल्लाह पुर के पास उनकी बाइक साइकिल से टकरा गई जिससे अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम कोला पिलखाना निवासी राजपाल सिंह पुत्र रामभरोसे उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी समर पंप का बिल जमा करने के लिए कायमगंज बाइक द्वारा आ रहे थे तभी रास्ते में जहानगंज के पास कायमगंज अचरा मार्ग पर कार संख्या एच आर 98 डी 1427 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को राहगीरों की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर अंशुल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है वही राजपाल का इलाज जारी था। एक अन्य घटना में थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर छितमा निवासी 24 वर्षीय कुलदीप पुत्र जोहरी लाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। बताया गया है कि अंशुल की पत्नी बिना बताए नाराज होकर अपने मायके अकबरपुर गंगापार चली गई। जिससे नाराज होकर कुलदीप ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया परिजनों ने उसे आनन-फानन में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। तथा दूसरी घटना में थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम रखा के नगला निवासी 50 वर्षीय सीताराम पुत्र बनवारी लाल को गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बताया गया है कि पारिवारिक कलह के चलते सीताराम ने सल्फास खाई थी। परिजनों ने उसे भी कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देवघर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है समाचार लिखे जाने तक सीताराम की हालत नाजुक बनी हुई थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug