– दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली का डाला तथा चेसिस टूट कर अलग जा गिरे। रोडवेज बस कौशांबी से दिल्ली जा रही थी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अगस्त 2022
कौशांबी बस डिपो की गाड़ी नंबर यूपी 14 जेपी 6291 कौशांबी से चलकर दिल्ली जाने के लिए फर्रुखाबाद होती हुई। कायमगंज की ओर आ रही थी। जैसे ही बस कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी |मिलिकिया के सामने स्थित पुलिया के पास पहुंची। वैसे ही सिलवर कलर का ट्राली सहित तेज रफ्तार ट्रैक्टर कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने के लिए वहां से निकला। ट्रैक्टर चालक बस के सामने पहुंचते ही अपना नियंत्रण खो बैठा।
जिससे अनियंत्रित गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर को रोकने की बजाय हड़बड़ाहट में और तेज कर बैठा, तथा बिना किसी इशारे या सिग्नल के उसने ट्रैक्टर को अचानक ही विपरीत दिशा की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी असमंजस में बस चालक कुछ समझ पाता की तब तक ट्रॉली वाला हिस्सा रोडवेज बस के अगले इंजन वाले भाग से जोरदार तारिके सेटकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय रोडवेज बस के अगले भाग में ट्रैक्टर ट्राली टकराई उस समय चिनगारियों के साथ जोर की आवाज हुई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में जुड़े ट्रॉली के तीन भाग हो गए। प्रेशर ट्रैक्टर ट्राली का चेचिस दुर्घटना से लगभग 35 कदम दूर जाकर गिरा। जबकि डाला बस के पास ही गिर गया।
डबल चक्का वाली ट्राली के एक्सल सहित चारों पहिए अलग हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए कायमगंज -फर्रुखाबाद व्यस्त मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को आगे पीछे हटवा कर खुलवा कर यातायात सामान्य किया। दुर्घटना को अपनी बेवकूफी से अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक , ट्रैक्टर इंजन को दौडाता हुआ मौके से फर्रुखाबाद की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर सिल्वर कलर का था ।लेकिन उस पर कोई नंबर नहीं था । ट्रैक्टर कहीं बालू पलट कर वापस लौट रहा था। अक्सर खनन में लगे ट्रैक्टर हमेशा तेजी से ही दौड़ते हुए देखे जाते हैं, और इनकी यही जल्दबाजी आए दिन कहीं न कहीं क्षेत्र में दुर्घटनाओं का कारण भी बनती है।
जिस समय यह घटना हुई उस समय बस में केवल 3 यात्री ही यात्रा कर रहे थे।
इस बस पर परिचालन की दूरी के हिसाब से दो चालक रहते हैं। बस जब फर्रुखाबाद तक आई थी। उस समय तक चालक नूर मोहम्मद निवासी दिल्ली बस चला रहा था। फर्रुखाबाद से बस को चलाकर दूसरा चालाक जुल्फिकार निवासी गाजियाबाद आ रहा था। यही चालक दुर्घटना में घायल हो गया । बस के परिचालक रघुवीर सिंह निवासी दिल्ली ने बताया कि वह बस को कौशांबी से दिल्ली लिए जा रहा था। तब तक यहां यह घटना हो गई । जिसमें चालक जुल्फिकार के पैरों में काफी चोटें आई हैं। लेकिन संयोग से तीनों यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाते ही कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज विनोद कुमार यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे । जहां उन्होंने लगे हुए जाम को खुलवा कर घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भिजवाया तथा ट्रैक्टर ट्राली के अलग हुए डाला एवं चेचिस को भी सुरक्षित ढंग से सड़क के किनारे करवा दिया। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक कहीं बाहर का नहीं होगा। यह ट्रैक्टर तो आए दिन क्षेत्र में अवैध खनन कर लाई जा रही बालू जरूरतमंदों को सप्लाई करता है। यदि थोड़ा सा भी प्रयास करके पता किया जाए तो ट्रैक्टर तथा ट्रैक्टर चालक दोनों का ही पता लगाया जा सकता है।
#theendtimesnews
#farrukhabad news
#फर्रुखाबाद समाचार
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun