kaimganj news -पिकअप व ईरिक्शा में जोरदार भिडंत, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Picsart 24 01 02 18 21 00 844

Kaimganj news-कायमगंज फर्रुखाबाद पर टेडी कोन के पास हुई दुर्घटना,
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के पास पिकअप व ईरिक्शा में जोरदार भिडंत हो गई, जिसमें दो की मौत हो गई है। दोनो के परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना में आधा दर्जन ईरिक्शा में सवार यात्री घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उच्चचिकित्सा के लिए रेफर किया गया है।
क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी वृद्व मायादेवी अपने परिवार के साथ टेªन से जनपद कासगंज के पटियली स्थित भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने गई थी। सत्संग मंे शामिल होने के बाद मायादेवी ट्रेन से कायमगंज पहुंची। जहां उनका पुत्र छविराम अपनी व परिवार को ईरिक्शा पर बैठाकर अपने गांव के लिए चला। नगर के पुलगालिब तिराहे पर जब पहुंचा तभी उसे पांच सवारिया और मिल गई। छविराम ने उन्हे भी बैठा लिया। जानकारी के मुताबिक जब उसका ईरिक्शा कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के पास पहुंचा। जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी के चालक ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई जिसमें दोनो वाहन पलट गए। ईरिक्शा में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारिया दब गए। महिला व बच्चे चीखपुकार मचाने लगी। धमाके की आवाज पर आसपास के ग्रामीण मौेके पर पहुंचे और ईरिक्शा में फंसी सवारियो को बाहर निकाला। सूचना पर कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, मंडी चैकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप, एसआई सुनील कुमार, शमसाबाद के एसओ बलराज भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मार्ग से निकल रहे लोडर गाड़ी को रोका और सभी घायलो को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में डाक्टर ने ईरिक्शा चालक की मां मायादेवी को मृत घोषित कर दिया गया। मायादेवी के परिवार कीे नन्ही देवी व उसकी नातिन परी, मां वैष्णो उर्फ काजल गंभीर घायल है। इसके अलावा पुलगालिब पर सवार हुई जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज के गांव मझाय नगला निवासी मोनी, उसका एक साल का पुत्र कार्तिक, दो साल की पुत्री श्रुति, मां रेशमा भी गंभीर घायल है। जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र अभय को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर मोनी चीख पड़ी। उसका रो-रो कर बरुा हाल है। घटना की जानकारी परिवारीजनो को दी गई। इधर भीषण दुर्घटना की जानकारी पर नवांगतुक सीओ सतेंद्र कुमार सिंह, व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार अस्पताल पहुंचे। जहां घायलो का हाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल रेशमा को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल मोनी ने बताया वह अपने अपनी मां रेशमा व बच्चो के साथ कासगंज के पटियाली स्थित ससुराल गई थी।वापस अपने मायके शमसाबाद के गांव सिकदरपुर महमूद ईरिक्शा से जा रही थी। तभी पिकअप गाडी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला व बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes