KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय ग्राम दुंदीनगला में एक मामूली सी चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते एक गरीब परिवार की पूरी मेहनत की कमाई राख की ढेरी में तब्दील हो गई। आग की भयावह लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया।
बताया जाता है कि इस गांव के निवासी विनोद की पत्नी रीना देवी दोपहर के समय घर के बाहर बने छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक चूल्हे से उठी एक चिंगारी तेज हवा के साथ छप्पर पर जा गिरी। सूखे छप्पर पर गिरी चिंगारी पल भर में आग का विकराल रूप बन गई ।
कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप धारण कर पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने झोपड़ी के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल, राशन, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान जलाकर राख बना दिया ।
आग की लपटों से उठती तपिश और धुएं के काले गुबार आसमान की ओर काफी ऊँचाई तक दिखाई पड़ रहे थे ।
मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने दौड़े, लेकिन आग की भीषणता के आगे उनकी कोशिशें बेअसर साबित हुईं।
*दिखा तबाही का मंजर:*
जहां कभी एक परिवार की मेहनत और सपनों का आशियाना था, वहां अब सिर्फ राख और जले हुए सामान के अवशेष ही बचे हैं। पीड़ित परिवार के पास अब केवल वही कपड़े रह गए हैं, जो उन्होंने घटना के समय पहन रखे थे।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल खुशबू और कानूनगो रवींद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
* पीड़ितों में मचा कोहराम:*
अपनी आंखों के सामने सालों की जमा-पूंजी को जलते देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस अग्निकांड ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है।
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि चूल्हे की छोटी सी चिंगारी भी बड़ी तबाही का कारण बन सकती है, खासकर तेज हवाओं और ज्वलनशील छप्पर अथवा अन्य किसी वस्तु के संपर्क में आने से, इसलिए खास कर इस मौसम में विशेष सावधानी की वरतनी चाहिए ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चूल्हे की चिंगारी बनी शोला, छप्पर में लगी भीषण आग—बाइक समेत पूरी गृहस्थी हुई राख
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद क्षेत्रीय ग्राम दुंदीनगला में एक मामूली सी चिंगारी ने ऐसा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गरीब मजदूर की जमीन पर दबंग भाई का कब्जा ब 50,500 रुपये हड़पने का आरोप
KAIMGANJ NEWS -प्रशासन से कार्रवाई की गुहार, जानमाल की सुरक्षा की भी मांग कायमगंज/फर्रुखाबाद तहसील[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ई-लॉटरी से 13 शराब, कंपोजिट व भांग दुकानों का निष्पक्ष आवंटन, 240 आवेदकों ने दिए थे आवेदन पत्र
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश , जनपद में आबकारी विभाग द्वारा देसी शराब, कंपोजिट[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जे पर बड़ा एक्शन: गंगा किनारे की जमीन से काटी गई फसल, अब होगी खुली नीलामी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद – (द एंड टाइम्स न्यूज ) तहसील क्षेत्र कायमगंज मे गंगा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सड़क विकास को मिलेगी नई गति, बर्ष 2026-27 की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश जनपद में सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
KAIMGANJ NEWS –पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, परिजनों में मचा कोहराम कायमगंज में[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news भारत–ईरान की दोस्ती का अनोखा उदाहरण: लेह में इंसानियत का परिचय दे हुई नीलामी से आया सामने, 25 हजार में बिका एक अंडा
Daily news नई दिल्ली : – द एंड टाइम्स न्यूज युद्ध की मार झेल रहे[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शक की चिंगारी बनी जानलेवा पंचायत में बवाल के बीच 40 वर्षीय रविंद्र ने निगली सल्फास, हालत नाजुक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। शक, आरोप और पारिवारिक विवाद की आग ने एक बार फिर एक[...]
Apr