– आरोपित तीमारदार ने उपचार में लापरवाही के साथ ही अस्पताल कर्मियों पर भी लगाया मारपीट का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 मई 2023
24 घंटे निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा उपचार देने की सरकार की मंशा आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों की कारगुजारी तथा सरकारी अस्पताल मेंआने वालों की किसी न किसी बात पर होने वाली नोकझोंक से तार-तार होती दिखाई दे रही है। जिसका ताजा नमूना गत रात 30 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में हुए एक मामले के बाद सामने आ रहा है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी मरीज के तीमारदारों पर और तीमारदार स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दिए।
घटना के संबंध में एक तहरीर स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है ।आपको बता दें कि सीएचसी कायमगंज में बीती देर रात्रि बाबूलाल पुत्र फूल सिंह निवासी आजमनगर थाना कंपिल व उपदेश पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी शहबाजपुर थाना जैथरा जनपद एटा, एक बच्चे के इलाज के सिलसिले में आए हुए थे । बताया गया कि बच्चे का हाथ टूटा था । जिस पर तीमारदारों ने कहा कि एक्सरा कर दो ।तो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि अब रात हो गई है ।इस कारण एक्सरा नहीं हो पाएगा । एक्सरा अस्पताल के टाइम यानि कि दिन के4:00 बजे तक ही हो सकता है ।जिस पर बच्चे के तीमारदार बौखला गए । और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट कर दी । जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी यश कुमार को चोटें भी आई हैं ।घटना की लिखित तहरीर घायल कर्मचारी यश कुमार द्वारा पुलिस को सौंपी गई है । सूचना पर पहुंची कस्बा पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है ।इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कह रही है।
उधर पीड़ित बच्चे के साथ आए तीमारदार बाबूलाल का कहना है कि जब स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चे के उपचार के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि यहां रात में कुछ नहीं होगा। इलाज कराना है तो लोहिया अस्पताल चले जाओ या फिर कहीं दूसरी जगह जाकर दिखा लो। इस पर मैंने उनसे कहा कि यहां अस्पताल में तो 24 घंटे सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की बात कह रही है। तो फिर आप क्यों टाल रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने मेरे साथ गाली गलौज तथा अभद्रता करते हुए कहा की योगी के पास, मतलब प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाकर कहकर इलाज करा लो। तो मैंने कहा कि मुझे योगी जी नहीं मिलेंगे। यह काम तो आपका ही है। इसलिए आप ही करें। इसी बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मी आ गए और मारपीट करने लगे । साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आकर हम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हमारी कोई गलती नहीं है। इन्होंने ही मुझे तथा मेरे एक साथी को मारा-पीटा जिससे घबराकर हाथ टूटे हुए बच्चे को उनके साथ आया एक आदमी अस्पताल से लेकर भागने को मजबूर हुआ है। अब देखना यह है कि कौन सही कह रहा है। यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो तो किसकी गलती है। इसका पता लग सकता है। साथ ही यह भी ज्ञात हो जाएगा कि इस सरकारी अस्पताल में आम आदमी को किस तरह सुविधाएं मिल रही हैं । क्या यह सुविधाएं जनसेवा की भावना से शासन की नीति के अनुसार दी जा रही हैं, अथवा मनमानी हो रही है। इसके लिए तो सही और पारदर्शी तथा निष्पक्ष जांच होने तक इंतजार ही करना होगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun