KAIMGANJ NEWS जीएसटी संयुक्त टीम ने (जैन ) डागा तम्बाकू व्यवसाई के दो तम्बाकू व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मारा छापा – पाई कमियां लगाया लाखों रुपए जुर्माना

IMG 20241026 WA01431

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
जीएसटी टीम ने बीते दिवस छापामार कार्यवाही शुरू कर देर रात्रि लगभग 3-30 बजे तक गोदामों में उपलब्ध माल तथा अभिलेखों की जांच कर भारी अनियमितता मिलने पर टुबैको कंपनी पर 16 लाख 67 हजार रुपया जुर्माना ठोंका । बीते शुक्रवार को कायमगंज नगर के पास स्थित गांव घसिया चिलौली वाली डागा टुबैको कंपनी तथा कस्बा कंपिल स्थित डागा डुबैको कंपनी पर फर्रुखाबाद व इटावा की जीएसटी विभाग की सयुंक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई की सूचना नगर व आसपास क्षेत्र में काफी चर्चा के साथ तेजी से तरह फैल गई। छापामार कार्रवाई से तंबाकू व्यवसाय से जुड़े व्यापरियों में दहशत युक्त हडकंप मच गया। छापामार कार्रवाई से ज्यादातर व्यापारी / व्यवसाई तंबाकू की गोदामों तथा प्रतिष्ठानों को बंद कर मौक से गायब हो गए । एक बार फिर जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई से कायमगंज क्षेत्र के टुबैको कारोबारियों में सनसनी फैल गई । जीएसटी विभाग की तीन गाडियां घसिया चिलौली स्थित गोदाम में चली गई , और कुछ गाडियां से टीम के सदस्य कंपिल स्थित तंबाकू गोदाम पर पहुंचे । दोनों गोदामों पर देर रात तक स्टाक व स्टाक से संबधित अभिलेखों की जांच की जाती रही । रात में घसिया चिलौली स्थित डागा टुबैको कंपनी को जीएसटी विभाग की टीम पुलिस की निगरानी में छोड़कर कंपिल चली गई। जीएसटी विभाग के डीसी अशोक बनर्जी ने बताया कि घसिया चिलौली स्थित गोदाम में 250 बोरे तंबाकू के पाए गए। जिनमें एक ब्रांड के 55 बडे पैकेट व 19 छोटे पैकेट पाए गए। जबकि कंपिल स्थित तंबाकू की गोदाम में 30167 किलों ओरछा कम पाया गया। देर रात फर्म की ओर से लगाए गए जुमीने के सापेक्ष14 लाख 67 हजार रुपया जुर्माना जमा किया गया। डागा दुबैको कंपनी की ओर से चिलौला स्थित गोदाम को सरेंडर कर दिया गया था। गोदाम के सरेंड़र होने के बाद भी गोदाम में काम चल रहा था और इसी गोदाम में एक ब्रांड की तंबाकू के 250 बोरे मिले। इस दौरान जीएसटी विभाग के एडीशनल कमीशनर सुरेन्द्र सिंह, डीसी शैलेन्द्र सिंह, डीसी सुषमा उपाध्याय, सीटीओ रंजय सिंह, सीटीओ चन्द्रऱशेखर, सीटीओ वीडी सिंह, एसी अभिषेक मिश्रा, एसी अनिरुद्ध राय व पुलिस की टीम मौजूद रही।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes