भारतीय नव वर्ष पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Picsart 22 04 02 16 21 54 649

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2022

प्रति वर्ष सनातन धर्म समय चक्र गणना के अनुसार चैत मास में नव वर्ष का आगमन माना जाता है । हिंदू धर्मावलंबी इस दिन नए साल के आगमन को त्यौहार के रूप में मनाते हैं। उनके अनुसार ऐसा कहा जाता है कि आज के ही दिन से पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पड़ना शुरू हुआ था, और इसी के साथ धरा पर जन जीवन की शुरुआत भी हुई थी । इसीलिए सनातन धर्म के अनुसार आज से ही वर्ष का आगमन मानकर इसी दिन नव वर्ष को त्यौहार के रूप मनाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इसी विश्वास और परंपरा का निर्वाह करते हुए आज नगर कायमगंज में भारतीय नव वर्ष आगमन पर विराट हिंदू जन जागृत यात्रा निकाली गई।

Picsart 22 04 02 16 37 48 716

शोभा यात्रा के दौरान मुस्तैद पुलिस

इस शोभायात्रा में धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कई सजी-धजी झांकियां शामिल थी ।पूरे नगर में भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा के साथ चल रहे उत्साही युवा गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा शिवाला भवन गंगादरवाजा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची ।यहां से निर्धारित पथ संचलन के अनुसार लोहाई मंडी ,श्यामा गेट, बजरिया होती हुई मो०काजमखां से तहसील पुलिया पुल ग़ालिब पहुंचने के बाद मोहल्ला गचिलाका छपट्टी मार्ग से निकलकर पटवन गली पहुंच कर। यहां से पृथ्वीदरवाजा एवं ट्रांसपोर्ट चौराहा होती हुई जटवारा रोड पहुंचने के बाद पुनः गंगादरवाजा शिवाला भवन परिसर में पहुंच कर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र दुबे, सहसंयोजक युवा व्यापारी नेता सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम गुप्ता, राम किशोर उर्फ झगडू यादव ,अमित सेठ ,संजय गुप्ता ,मनोज गुप्ता सहित भारी संख्या में नगरवासी युवा साथ रहे। वही शोभायात्रा के प्रारंभ से संपन्न होने तक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रहमत अली खां, एंटी रोमियो टीम प्रभारी एसआई नीतू सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ चाक-चौबंद दिखाई दे रहे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes