KAIMGANJ NEWS – पूर्व विदेश मंत्री के पैतृक गांव पितौरा स्थित कोल्डस्टोरेज का उद्घाटन फीता काट कर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने किया
– आलू भंडारण के लिए २२ बर्ष बाद अच्छा मौका बता संस्था संचालक उमर खुर्शीद ने किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी

कायमगंज / फर्रुखाबाद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पैतृक गांव पितौरा में उनके निजी स्वामित्व वाले1 लाख20 पैकिट भंडारण क्षमता वाले शीतगृह का उनके बेटे उमर खुर्शीद के संयोजन में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने फीता काट कर भव्यता पूर्ण माहौल में उद्घाटन किया । शीतगृह की पूरी व्यवस्था संभालने वाले उमर खुर्शीद ने कहा किआलू भण्डारण करने वाले किसानों की सुविधा के लिए उच्च तकनीक की मशीनों से शीतन प्रक्रिया शुरू की गई ।

जिससे कोल्डस्टोरेज में भंडारित आलू पूरी तरह सुरक्षित रहेगा । इस अवसर पर शीतगृह प्रबंधक , यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खां ने कहा कि किसानों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप कई लाभकारी योजनाएं चलाकर उपहार भी प्रदान किए जायेंगे । जिसमें दस हजार पैकिट का भंडारण करने वाले किसानों को एक एलसीडी टीवी, पांच हजार पर एक वाटर कूलर, पच्चीस सौ पैकिटों पर हॉटपॉट समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद बीज वरदाना आदि के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर कई किसानों को उपहार व मिष्ठान वितरित किया गए। व्यवस्था देख कृषकों ने खुशी जताई ।

निदेशक उमर खुर्शीद ने कहा कि किसानों की मांग पर आवश्यकता पड़ने पर शीतगृह की भंडारण क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जायेगा । उन्होंने कहा कि शीतगृह में आलू भंडारण के अच्छे परिणाम के लिए उच्च तकनीक की मशीनों को लगाया गया है ताकि किसानों का आलू सही हालत में ही बाहर निकले। शुभारंभ पर मुख्य अतिथि लुईस खुर्शीद ने कहा की किसानों की क्षेत्र की आलू समस्या को देखते हुए उन्होंने 22 वर्षों से बंद पड़े शीतगृह को फिर से संचालित कराया है। इससे आलू किसानों की समस्या का समाधान होगा। साथ ही आने वाले दिनों में शीतगृह में शुगर फ्री चेंबर बनाने की भी योजना है। ताकि आलू को चिप्स आदि प्रोडक्ट में प्रयोग किया जा सके और किसानों को उनका वाजिब मूल्य मिल सके। किसानों के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैगम खा, अंकुर मिश्रा, हस्सान खां, विनोद गुप्ता, आनंद शाक्य, जीशान कुरैशी, आमिर खां, उजैफ खां, बाबू जी टीपू खां, अशफाक खां, अलीम खान, पारस कठेरिया, रफीक भाई, अकील लालाजी यासर खान, शीशराम, अंकुर गंगवार, प्रकाश प्रधान जी, शिराज मुनीम जी, अनुराग आदि संभ्रान्त जन उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug