KAIMGANJ NEWS पडोसी गांव की नालियों के गंदे पानी से हो रहे जलभराव के वहाव के लिए ग्राम पंचायत ने शुरू कराया पक्की नाली निर्माण

Picsart 25 01 12 07 45 59 343

KAIMGANJ NEWS – नगर के पास से होकर जाने वाले कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित तहसील पुलिया पुलगालिव तक लाकर बन रही नाली को यहां से होकर निकले नाले में जोडा जायेगा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जनपद एटा से होकर जिला फर्रुखाबाद के लिए जाने वाला मार्ग कायमगंज से होकर जाता है । इसी मार्ग पर नगर के तहसील पुलिया पुल गालिव के पास रोडबेज बस स्टैंड है । इसी बस स्टाप के सामने स्थिति कब्रिस्तान के ठीक सामने पास में ही ग्राम गढ़ी बसा है । इस गांव की नालियों से वहकर आने वाला कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़क मार्ग के किनारे एक छोटे तालाब नुमा गड्डे में जमा होता है । अधिक जलभराव होने से यही गंदा पानी गांव के रास्ते के साथ ही मुख्य मार्ग को भी अपनी चपेट में लेकर आवागवन में रुकावट बना हुआ था । यह गंदगी की हालत पिछले कई साल से बनी हुआ थी । जब मुख्य मार्ग को क्षतिग्रस्त होते लोक निर्माण विभाग ने देखा तो संवंधित सक्षम अधिकारियों को विभाग ने अवगत कराया । स्थलीय निरीक्षण में स्थिति गंदगी युक्त जलभराव की मिलने के वाद लो नि वि के पत्र का संज्ञान ले एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारी ने तैयार नक्शा व स्टीमेट के अनुसार समस्या निराकरण के लिए ग्राम पंचायत को नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया ।
इस पर अब ग्राम पंचायत गिर्दकायमगंज की ओर से संबंधित गांव गढ़ी से करीब 25 मीटर लंबाई की पक्की नाली का निर्माण कार्य10 जनवरी से शुरू करा दिया गया है । जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कायमगंज गिर्द के ग्राम प्रधान लाड़ले खां ने बताया कि उनके ग्राम सभा के मजरा गढ़ी से मुख्य मार्ग पर पानी आ रहा था। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा था और मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए करीब 25 मीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन नाली को नगर वाले नाले तक ले जाकर तहसील पुलिया के पास जोड़ दिया जायेगा । इसके बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes