कायमगंज- फर्रुखाबाद 23 फरवरी 2022
नगर के मोहल्ला बगिया निवासी 42 वर्षीय कुंज बिहारी पुत्र रामसागर अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता तथा 12 वर्षीय बेटी पंखुड़ी के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गए थे ।वहां से लौटते समय कंपिलन- कायमगंज मार्ग पर स्थित ग्राम जिजपुरा तथा ईदगाह के पास गन्ना लोड कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए ।टक्कर लगते ही तीनो लोग उछलकर दूर जा गिरे ।सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के ईएमटी अनुराग वर्मा तथा पायलट अर्पण शर्मा बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे ।जहां से तीनों घायलों को समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती करा दिया। यदि थोड़ी देर और हो जाती तो गंभीर रूप से घायल कुंजबिहारी की जान को खतरा हो सकता था। यहां से प्रथम उपचार के बाद कुंजबिहारी की हालत गंभीर होती देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । जबकि उनकी पत्नी तथा बेटी का उपचार यही जारी था। उधर दूसरी घटना के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव रूटौल निवासी 50 वर्षीय चिम्मन यादव समारोह में शामिल होने गांव दमदमा के पास स्थित मिलन गेस्ट हाउस में गए थे । यहां से वापस लौटते समय अज्ञात मैजिक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार चिम्मन के पैरों की हड्डियां चकनाचूर हो गई । घटना को अंजाम दे मैजिक मौके से चला गया । वही घायल चिम्मन को राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया । यहां से हालत गंभीर होने पर प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct