kaimganj news –बीत गए चार दिन नहीं शुरू हो सकी पेराई , गन्ना तौल के इंतजार में खुले आसमान के नीचे खड़ा परेशान हो रहा किसान

Picsart 23 12 01 20 11 30 272

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 1 दिसम्बर2023
दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई आज चौथे दिन भी चालू नहीं हो सकी । गन्ना तौल के इंतजार में खुले आसमान के नीचे गन्ना लादे खड़ा किसान हो रहा है परेशान । यह सहकारी चीनी मिल अपनी स्थापना वर्ष से ही संदेह के घेरे में रहा है । जानकार बताते हैं कि इस मिल की पेराई क्षमता भी अन्य चीनी मिलों की अपेक्षा कम है । ऊपर से सही रखरखाव के अभाव में पुरानी मशीनें भी जर्जर हो चुकी हैं । पुरानी मशीनों के सहारे पेराई हो पाना लगभग असंभव सा होता जा रहा है । स्थिति यह हो चुकी है कि यह मिल एक दिन चलने के बाद अक्सर खराब हो जाता है और ऐसी स्थिति में गन्ने की तौल बंद कर दी जाती है। गाना तौल कराने के लिए अपने वाहनों पर लाद कर गन्ना लाने वाले गन्ना उत्पादक किसानों को सर्दी के मौसम में भी खुले आसमान के नीचे रातें बितानी पड़ती हैं । जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेचारे मेहनतकश किसानों को अपना गन्ना सप्लाई करने में कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।किसानों की इस बेबस परेशानी का ध्यान शायद किसी भी अधिकारी को नहीं है ।सहकारी क्षेत्र का यह चीनी मिल ऐसा लगता है मानो संचालन और व्यवस्था की दृष्टि से अभिशप्त हो चुका है । पुरानी जर्जर मशीनें जिनकी कार्य क्षमता ही लगभग समाप्त हो चुकी है । ऊपर से वेतन व्यवस्था खरीद फरोख्त आने जाने का व्यय विद्युत भार जैसी तमाम होने वाले खर्च तक मिल से होने वाली आय से पूरे नहीं हो पा रहे हैं । कहने का मतलब है कि आमदनी से खर्चे ज्यादा होने के कारण चीनी मिल लगातार घाटे में जा रहा है । हांनि का पलड़ा भारी होने के कारण लाभ की स्थिति कहीं से भी दिखाई नहीं देती है । नवीन पेराई सत्र का उद्घाटन जिला अधिकारी जो इस मिल के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं , इसी हैसियत से डी एम ने भव्य रूप से किया था । लेकिन विडम्बना है कि उद्घाटन के बाद से ही मिल बंद चल रहा है । आज सत्र का चौथा दिन है किन्तु मिल की दुर्दशाग्रस्त मशीनें काम ही नहीं कर रहीं हैं । इस मिल में नियुक्त टेक्नीशियन तथा इंजीनियरों ने मिलकर किसी पुर्जे को खराब बताकर नया खरीदने या उसे दुरुस्त करने के लिए मेरठ भेजा था । ऐसा मिल के जिम्मेदारों का कहना था । शायद वह तो दुरुस्त होकर आ गया होगा । लेकिन फिर भी दशा वही है जो पहले दिन थी । अब प्रश्न पैदा होता है कि जब मिल की दशा मालूम थी कि यह चल नहीं सकता तो बिना सही व उचित मरम्मत के गन्ने की नवीन पेराई सत्र का उद्घाटन ही क्यों किया गया? उद्घाटन करने से पहले ही किसानों को मिल में गाना लाने के लिए सट्टा पर्चियां भी उपलब्ध करा दी गई । इसके बाद ही किसान गन्ना लाया । जो आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी खुले आसमान के नीचे तौल के इंतजार में अपना समय बिताने के लिए परेशान हो रहा है । क्या इसके लिए मिल प्रशासन के जिम्मेदार लोग उत्तरदाई नहीं है । गन्ना उत्पादक किसानों का कहना है कि मिल के अधिकारियों को केवल अपने आराम की चिंता है । हम किसानों की कोई चिंता नहीं , इसीलिए दुर्दशाग्रस्त मिल की दशा सही ना होने के बावजूद भी पेराई सत्र का उद्घाटन करते हुए मिल को शुरू करने का नाटक किया गया । और हम लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है । गन्ना उत्पादक किसानों का आरोप है कि इतना ही नहीं हमारे किसान भाई जो इस मिल परिसर में गन्ना सप्लाई देने के लिए अपने वाहन लेकर खड़े हैं । उनके पीने के लिए पानी की शौच क्रिया जाने के लिए , रात की सर्दी से बचाव के लिए किसी भी प्रकार का कोई उचित इंतजाम भी नहीं किया गया है । केवल ईश्वर के सहारे हम मेहनतकश किसानों को छोड़ दिया गया है । इस सारी अव्यवस्था के लिए किसान , मिल प्रशासन को ही दोषी बता रहा है । अब देखना यह है कि बदहाल और बंद चीनी मिल मिल क्या चालू होगा तो कब तक काम शुरू करेगा और किसानों के गन्ने की तौल कब शुरू हो पाएगी । इसका उत्तर मिल के महाप्रबंधक सहित अन्य किसी भी अधिकारी के पास नहीं है । इससे स्पष्ट है कि सब कुछ अनिश्चितता के दौर से होकर ही गुजर रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes