– पूरा जीवन सादगी और ईमानदारी के साथ राजनीति में रहकर जनता की सेवा करने वाले पूर्व विधायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर = कल 3 नवंबर को पैतृक कब्रगाह में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाख
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 नवंबर 2022
कायमगंज नगर के निकट बसे गांव पितौरा निवासी पूर्व विधायक इजहार आलम खां पिछले एक माह से अस्वस्थ थे। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में आज लगभग 11:00 बजे दिन के उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही यह खबर कायमगंज तक पहुँची। वैसे ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वालों तथा कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके पितौरा आवास पर लग गई ।सभी लोग दिवंगत की आत्मशांति हेतु अपने धर्मानुसार ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए। पूरे जीवन सादगी एवं इमानदारी से राजनीति करते हुए उन्होंने उदाहरण पेश किया । पूर्व विधायक ने कभी धर्म विशेष की राजनीति करना उचित नहीं समझा। वे सभी धर्मों के प्रति समान आदर की भावना रखते थे। क्षेत्र में मुसलमानों से कहीं अधिक उनके कार्यकर्ता हिंदू रहे। वैसे तो उन्होंने लगभग 3 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें वर्ष 1991 में जब बे जनता दल के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे, विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हीं को विधायक चुना। विधायक बनने के बाद भी उनके व्यवहार में वही सादगी और शालीनता जन सामान्य के प्रति बनी रही, जैसा कि उनका व्यवहार पहले था। मरहूम इजहार आलम खां ने क्षेत्र की जनता खासकर कृषक वर्ग तथा श्रमिक एवं कमजोर तबके के लिए आवाज बुलंद करते हुए जिला तथा स्थानीय स्तर पर कई आंदोलन चलाए। हर आंदोलन में उनकी जनप्रियता की झलक दिखाई दी और उनके साथ बड़ी तादाद में लोग जुड़े रहे।
अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ ही उनका राजनीतिक रसूख भी काफी अच्छा था:-
पूर्व विधायक वरिष्ठ सपा नेता इजहार आलम खाँ के पिता गुलाम रब्बानी तांबा हिंदुस्तान के मशहूर उर्दू साहित्यकारों एवं शायरों की फेहरिस्त में हमेशा अपने पूरे जीवन आगे गिने जाते रहे। बे पूरी तरह धर्मनिरपेक्षता के हामी रहे। ठीक अपने पिता की तरह ही मरहूम पूर्व विधायक भी ,धर्मनिरपेक्ष छवि के राजनेता थे। श्री आलम के कोई बेटा नहीं था। उनके केवल तीन बेटियां हैं ।तीनों बेटियां काफी शिक्षित तथा समाज सेवा के साथ ही मानवतावादी दृष्टिकोण की पक्षधर मानी जाती हैं। इजहार आलम खाँ की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी प्रदेश तथा देश के जाने-माने राजनैतिक परिवार जिसे खान बहादुर के परिवार के नाम से जाना जाता है। इसी राजनैतिक परिवार के एक सादगी पसंद राजनीतिज्ञ यह भी थे। काफी ऊंचे स्तर पर उनका राजनैतिक रसूख हमेशा रहा । अभी कुछ समय पहले ही केरल प्रांत के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां उनसे मिलने उनके आवास पितौरा पर पहुंचे थे। इससे पहले उनके द्वारा आयोजित कराए जाने वाले होली मिलन कार्यक्रम एवं अन्य अवसरों पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आदि दिग्गज नेता भी आ चुके हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत इजहार आलम खान को अंतिम विदाई के साथ नम आंखों के बीच उनके पैतृक कब्रगाह पितौरा में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपालसिंह यादव/दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb