KAIMGANJ NEWS बाइक – मोपेड की टक्कर में पांच घायल – एक मजदूर की हुई दुखद मौत

Picsart 23 08 09 07 40 56 749 1

KAIMGANJ NEWS – हादसा फर्रुखाबाद – एटा मार्ग पर कायमगंज क्षेत्र में गांव ब्राहिमपुर जागीर के पास स्थित राजवाह ( बंवे ) के पास हुआ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद से एटा जाने वाले मार्ग पर कायमगंज क्षेत्र के गांव ब्राहिम्पुर जागीर के पास स्थित बंबे के निकट वाइक तथा मोपेड की भीषण टक्कर हो गई । जिसमें दोनों दोपहिया वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए । घायलों में से एक मजदूर की दुखद मौत हो गई ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
कायमगंज क्षेत्र गांव न्यामतपुर ढिलावली निवासी 55 वर्षीय ओमवीर अपने ही गांव के 25 वर्षीय राहुल के साथ मोपेड ( विक्की) से पड़ोसी गांव ब्राहिमपुर जागीर को जा रहे थे। कुछ ही दूर पर ब्राहिमपुर बंबे के पास उनकी मोपेड की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इस दुर्घटना में ओमवीर और राहुल के अलावा बाइक सवार जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव अकाखेड़ा निवासी अमित कुमार, उसकी बहन विद्याभारती और मां मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमित कुमार ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। ओमवीर की मृत्यु की सूचना पर उनके घर वाले सीएचसी पहुंचे । जहां ओमवीर का शव देखते ही बिलख पड़े । अचानक हुई परिवार के खेवनहार सदस्य की मौत से गमगीन परिजनों पर दुखों का पहाड़ जैसा टूट पड़ा । होली त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि ओमवीर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी 15 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय पुत्र दो नावालिग बच्चे हैं। गंभीर रूप से घायल राहुल और अमित को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। अमित के परिजनों ने बताया कि वह परिवार के साथ होली पर जनपद एटा में अपने फूफा के यहां जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ओमवीर के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes